Friday , October 30 2026
Breaking News

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम एवं बाल अधिकारों के प्रति किया जागरूक

रायपुर

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम एवं बाल अधिकारों के प्रति किया जागरूक

बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बचपन बचाओ आंदोलन के तहत ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ अंतर्गत अखिल भारतीय विद्यालय जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इसके तहत मनेंद्रगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (ई. संवर्ग) एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो अधिनियम), शिक्षा के अधिकार तथा बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

यह कार्यक्रम माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। शिविर में जीएमएफसी भूमिका ध्रुव ने विद्यार्थियों को बच्चों की सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों और किसी भी प्रकार के शोषण से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

पॉक्सो अधिनियम एवं बाल संरक्षण पर विशेष जोर

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम, 2012 के प्रावधानों और बच्चों को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण में रहने, शिक्षा प्राप्त करने और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है। बच्चों के प्रति किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार या शोषण की स्थिति में जागरूक रहना और उचित माध्यम से सहायता प्राप्त करना आवश्यक है।

शिक्षा का अधिकार और नैतिक मूल्यों की दी गई जानकारी

शिविर के दौरान शिक्षा के अधिकार, बाल संरक्षण और बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों को निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी जैसे नैतिक मूल्यों का महत्व समझाया गया। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी असुरक्षित परिस्थिति में विश्वसनीय व्यक्ति या संबंधित प्राधिकरण से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

664 छात्राओं की रही सहभागिता

दोनों विद्यालयों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कुल 664 छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य अर्चना सहित विद्यालयीन स्टाफ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को सुरक्षित बचपन, शिक्षा, सम्मान और संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में अधिकार मित्र (पीएलवी) अंजनी यादव की भी सहभागिता रही। ‘सुरक्षा और संरक्षण हर बच्चे का अधिकार’ संदेश के साथ आयोजित इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना तथा सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।

About rishi pandit

Check Also

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी

रायपुर   केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने आज मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *