Friday , October 30 2026
Breaking News

दीपिंदर गोयल का नया गैजेट TEMPLE, कलाई नहीं माथे पर चिपकाकर करेगा हेल्थ ट्रैकिंग; 1 नवंबर से बुकिंग

कलाई पर बाधने वाले फिटनेस ट्रैकर अब पुराने जमाने के डिवाइस होने जा रहे हैं. अब Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल अपना नया गैजेट लेकर आए हैं, जिसको माथे पर चिपकाया जाता है. इस डिवाइस का नाम TEMPLE है. इसकी प्रीबुकिंग का ऐलान कर दिया है.

TEMPLE की प्रीबुकिंग 1 नवंबर से शुरू होने जा रही है. यह एक हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस है. इस डिवाइस को बैंडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु और खुद गोयल भी कई बार पहने हुए नजर आ चुकी हैं.

माथे के पास चिपकाने वाला TEMPLE को खासतौर से हेल्थ ट्रैकिंग के लिए तैयार किया गया है. यह हेल्थ रिलेटेड सिग्नल को पहचानता है और उससे डेटा कलेक्ट करता है.

1 नवंबर से बुकिंग कर पाएंगे  
TEMPLE को खरीदने वाले यूजर्स उसके लिए 1 नवंबर से बुकिंग कर पाएंगे. उसके बाद इसकी डिलिवरी को शुरू किया जाएगा. गोयल ने बताया है कि तीन महीने के अंदर डिलिवरी दी जाएगी. हालांकि अभी तक कंपनी ने ऑफिशियली कीमत का ऐलान नहीं किया है.

TEMPLE की कीमत
TEMPLE की कीमत को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए हैं. TEMPLE की कीमत 1 लाख रुपये हो सकती है. लेकिन खरीददारों को कीमत के खुलासे का इंतजार है.

6 कलर में लॉन्च होगा TEMPLE
गोयल पहले ही बता चुके हैं कि TEMPLE का लॉन्च एडिशन छह कलर वेरिएंट में दस्तक देगा. इसमें ट्रू गोल्ड, रोज गोल्ड, डार्क मिरर, रियल जे़, डीप ब्लू आदि नजर आएंगे.

PPG सेंसर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
TEMPLE हेल्थ रिलेटेड डेटा का कलेक्शन करने के लिए ब्लड फ्लो में होने वाले बदलाव को ट्रैक करता है. यह डिवाइस फोटोप्लेइस्मोग्राफी (PPG) सेंसर टेक्नोलॉजी के साथ आता है और यह टेक्नोलॉजी स्मार्टवॉच में भी इस्तेमाल की जाती है.

TEMPLE का एक मुख्य फीचर है, जिसका नाम ब्रेन फ्लो है, जिसको ब्रेन के ब्लड फ्लो को ट्रैक करना है. गोयल पहले ही रिजल्ट को शेयर कर चुके हैं, जिसमें हर एक सेकेंड का डेटा दिखाया गया है. TEMPLE अभी अर्ली स्टेज में है और आने वाले दिनों में इसकी टेक्नोलॉजी को और बेहतर किया जाएगा.

About rishi pandit

Check Also

Flipkart Diwali Sale: 43 इंच का Xiaomi 4K Smart TV ₹14,000 सस्ता, कार्ड ऑफर से कीमत ₹20,749

दिवाली के त्योहार पर अक्सर लोग अपने घर के लिए नए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खरीदते हैं. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *