Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Satna: पीएम केयर से जिला अस्पताल में लगने वाले दो ऑक्सीजन प्लांट तैयार, सांसद गणेश सिंह ने किया निरीक्षण

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने और ऑक्सीजन के मामले में जिला अस्पताल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री केयर से एक-एक हजार लीटर क्षमता के दोनो ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। सांसद गणेश सिंह ने गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना और लोकार्पण की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक अवधिया, सिविल सर्जन डॉ रेखा त्रिपाठी, डॉ अमर सिंह, प्रशासक इकबाल सिंह भी उपस्थित थे।
सांसद गणेश सिंह ने बताया कि सतना जिला अस्पताल में एक-एक हजार लीटर प्रति मिनट क्षमता के दो ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत हुये हैं।

जिन्हे भारत सरकार के रक्षा संगठन डीआरडीओ द्वारा विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। डीआरडीओ द्वारा विकसित ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की एजेन्सी एल एंड टी को बनाया गया है। यह कार्य एनएचआई के निर्देशन में किया गया है। सिविल सर्जन डॉ रेखा त्रिपाठी ने बताया कि पीएम केयर से जिला अस्पताल को स्वीकृत दोनो ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य पूर्ण हो गया है। दोनो ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल भी संपन्न कराया जा चुका है। सांसद गणेश सिंह ने बताया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से दोनो ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण कराया जायेगा।

पार्किंग को करें व्यवस्थित

जिला अस्पताल के मुख्य द्वार से होकर नैदानिक केन्द्र और ट्रामा यूनिट की तरफ जाने वाले रास्ते पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की पार्किंग के मद्देनजर होने वाली असुविधा को देखते हुये सांसद श्री सिंह ने ट्रामा के सामने बनी पार्किंग को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि अस्पताल परिसर में वाहनों की पार्किंग को व्यवस्थित करें, ताकि मरीजों को आने-जाने में असुविधा नहीं हो।

About rishi pandit

Check Also

दीपावली से पहले सतना में 4.5 क्विंटल संदिग्ध मिठाई जब्त, यूपी से बस में लाया गया था खोवा

सतना   दीपावली आते ही मिठाई की डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे में बाहर से जानलेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *