Friday , May 10 2024
Breaking News

Viral News: दूल्हा और दुल्हन ने शादी के मंडप पर लगाई पुशअप.!

Wedding push up: digi desk/BHN/ कोरोना महामारी आने के बाद हम लंबे समय तक अपने घरों में कैद रहे और हमारी शारीरिक गतिविधियां न के बराबर हो गईं। इस दौरान हमने घर में रहकर ही काम करना शुरू कर दिया और अब हम सब मोटापे का शिकार हो रहे हैं या इसके करीब हैं। अब लॉकउन खुलने के बाद हमें फिर से अपनी फिटनेस पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि हम बार बार डॉक्टर के पास न जाएं। ऐसे में एक शादी का खास वीडियो आपको प्रेरित कर सकता है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन शादी के मंडप में पुशअप लगा रहे हैं।

फिटनेस से प्यार करने वाले इस जोड़े को शरीर को फिट रखने की अहमियत पता थी। शायद इसी वजह से उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं तय कर रखी थी। यह जोड़ा अपनी शादी के दिन भी फिटनेस के लिए काम करने से नहीं चूका और दोनों दूल्हा और दुल्हन ने शादी के मंडप में ही पुशअप लगाए। उनकी यह हरकत देखकर मेहमान भी चौक गए, लेकिन इन दोनों को कोई फर्क नहीं पड़ा और इन्होंने अपनी पुशअप पूरी की।

स्टेज पर की पुशअप

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी के कपड़ों में स्टेज पर पुश-अप्स करते नजर आ रहे हैं। जहां दुल्हन भारी गहनों के साथ क्रीम और लाल रंग के लहंगे में नजर आ रही है, वहीं दुल्हन ने हल्के गुलाबी रंग की शेरवानी पहनी हुई है। इन दोनों के कपड़े एक्सरसाइज करने के लिए सही नहीं है। इसके बावजूद दोनों बड़ी आसानी से पुशअप लगा रहे हैं। यह वीडियो Witty_Wedding नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किया और लिखा, “जब आप दोनों एक ही खून से बने हों ❤️अपनी शादी के मंच पर पुश-अप्स?”

कैसी रही लोगों की प्रतिक्रिया

यह वीडियो वायरल हो रहा है, और अपनी शादी के दिन भी फिटनेस के प्रति जागरूक कपल की पुशअप देखने के बाद लोगों ने उन्हें सलाम किया। कई लोगों ने कहा कि भारी कपड़ों में पुशअप करना वाकई मुश्किल होगा, जबकि कुछ ने टिप्पणी की कि शादी के दिन ऐसी चीजें काफी अनावश्यक हैं।

पुशअप करना नया ट्रेंड

कुछ दिनों पहले, ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक दुल्हन को भारी लहंगा पहने हुए पुश-अप्स करते हुए दिखाया गया था। अब यह वीडियो सामने आने के बाद लग रहा है कि यह अब एक नया चलन बन गया है।

About rishi pandit

Check Also

इंटरनेशनल वुमन डे पर महिलाओं को बनाकर खिलाएं टेस्टी पैनकेक

नई दिल्ली सुबह उठते ही लोग घर की महिलाओं से पूछते हैं कि आखिर आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *