Daughter of mohnish bahal pranutan: digi desk/BHN/बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे भी उनके तरह काफी पॉपुलर होते हैं। डेब्यू करने से पहले ही उन्हें काफी लाइमलाइट मिलने लगती है। ऐसी ही एक स्टार किड प्रनूतन बहल (Pranutan Bahl) है। प्रनूतन अब फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं।
उन्होंने फिल्म नोटबुक से डेब्यू किया है। प्रनूतन काफी सुंदर दिखती हैं। उनकी फोटोज को एक बार देखने के बाद नजरें नहीं हटती हैं। आइए जानते हैं प्रनूतन बहल के बारे में कुछ खास और देखें उनकी खूबसूरत तस्वीरें। एक्ट्रेस प्रनूतन बहल एक्टर मोहनीश बहल (Mohnish Bahl) की बेटी है। मोहनीश, सलमान खान और माधुरी दीक्षित के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 
वहीं प्रनूतन अभिनेत्री नूतन (Nutan) की पोती है। प्रनूतन की फोटोज देखने के बाद लोग उनकी सुंदरता की तुलना दादी नूतन से करते हैं। नूतन की तरह उनकी पोती भी काफी सुंदर हैं।
वह ग्लैमरस लुक से चर्चाओं में रहती हैं। प्रनूतन का
काजोल देवगन और तनीषा मुखर्जी से खास रिश्ता है। काजोल और तनीषा मोहनीश बहल की मौसेरी बहने हैं। इस हिसाब से प्रनूतन की बुआ हुईं।
प्रनूतन की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।अब उनकी दूसरी मूवी ‘हेलमेट’ जल्द रिलीज होने वाली है। वहीं प्रनूतन बहल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें बेहद बोल्ड होती हैं।
Bhaskar Hindi News