Wednesday , November 4 2026
Breaking News

Bell Bottom: Akshay Kumar की Bell Bottom का बिजनेस बढ़ा, सप्ताह के अंत तक 12 करोड़ की उम्मीद

Akshay Kumar Bell Bottom: digi desk/BHN/अक्षय कुमार की बेल बाॅटम सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है। इसका पहला दिन जितना ठीक गया था उससे कम अच्छा इसका दूसरा दिन था। मेकर्स ने जिस तरह से फिल्म को रिलीज करने से पहले इसके बिजनेस को लेकर सोचा था यह फिल्म उस उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई। फिल्म का दूसरा दिन भी निराशाजनक रहा। ऐसे में मेकर्स ने उम्मीद जताई थी कि शनिवार और रविवार का दिन फिल्म के बिजनेस के लिए ठीक साबित हो सकता है। मेकर्स का ऐसा मानना था कि रविवार के दिन रक्षाबंधन है और इस मौके पर बहुत से लोग फिल्म देखने सिनेमाघर भी जा सकते हैं। हालांकि रविवार का रिजल्ट तो अभी नहीं आया लेकिन शनिवार का रिजल्ट आ चुका है। शनिवार के दिन अगर फिल्म के बिजनेस की बात करें तो मेकर्स को थोड़ी राहत जरूर पहुंची है।

अक्षय कुमार की फिल्म बेलबाॅटम शुरूआत के दिन के बिजनेस में 3 करोड़ का आंकड़ा पार करने में विफल रही। वहीं मेकर्स ने फिल्म की कमाई को लेकर शनिवार और रविवार का दिन सोच के रखा था और इस अनुसार शनिवार का दिन फिल्म ने ठीक-ठाक बिजनेस कर लिया। शनिवार के दिन लगभग 3.25 करोड़ की कमाई करने की उम्मीद की गई थी तो वहीं स्पाई थ्रिलर ने अब तक 8 करोड़ रूपये से अधिक की कमीई कर ली है, और अब उम्मीद की जा रही है कि सप्ताह के आखिरी तक फिल्म 12 करोड़ रूपये की कमाई कर सकेगी।

बेलबाॅटम ने गुरूवार को 2.75 करोड़ और शुक्रवार को 2.75 करोड़ रूपये कमाए हैं। ये फिल्म पहली बड़ी हिन्दी फिल्म है, जो कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बाद विशेष रूप से सिनेमाघरों में रिलीज हुई। महत्वपूर्ण रूप से इसे मुंबई और पुणे जैसे प्रमुख केन्द्रों में नहीं दिखाया जा रहा है। क्योंकि महाराष्ट्र में सिनेमाघर बंद हैं। हालांकि कई अन्य केंद्र में अनलाॅक की वजह से शनिवार को फिल्म ने पहले से अच्छा बिजनेस किया है। बाॅक्स ऑफिस इंडिया का कहना है कि फिल्म के बिजनेस में बढ़ोत्तरी के लिए महानगर सही साबित हुए, यहां मल्टीप्लेक्स में दर्शकों की संख्या में सुधार देखने को मिला। हालांकि सिंगल स्क्रीन पर दर्शकों की संख्या में कमी आई है।

आगे उन्होंने बताया कि दिल्ली एनसीआर ने मजबूत पकड़ दिखाई और इस हिसाब से रविवार की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिल सकता है। सोमवार का दिन फिल्म के लिए बहुत ही अहम है, जिसे अक्सर बाॅक्स ऑफिस पर फिल्मों के लिए मेक-या-ब्रेक डे के रूप में देखा जा सकता है।’’ फिल्म के रिलीज से पहले ही अक्षय कुमार ने बाॅक्स ऑफिस पर बिजनेस के मामले में इसे कमजोर बताया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ‘‘अब इस सेनेरियो में अगर फिल्म 30 करोड़ का बिजनेस करती है तो इसका मतलब यह है कि यह 100 करोड़ रूपये के बराबर है। अगर फिल्म 50 करोड़ का बिजनेस करती है तो यह 150 करोड़ के बराबर है।

About rishi pandit

Check Also

प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया भारतीय फिल्म का हौसला, ‘वी वर हीअर’ को ऑस्कर तक पहुंचाने में करेंगी मदद

फिल्ममेकर प्रणव भसीन की फिल्म 'वी वर हीअर' को अब ऑस्कर की दौड़ के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *