Monday , November 2 2026
Breaking News

MP Colleges Admission: यूजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए 25 अगस्त रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, करें अप्लाई

MP Colleges Admission 2021: digi desk/BHN/ उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश में कॉलेजों के एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा 12वीं पास स्टूडेंट्स एमपी ऑनलाइन की ऑफिशियल वेबसाइट epravesh.mponline.gov.in पर जाकर ग्रेजुएशन कोर्सेस में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस साल नई शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालयों में दाखिलों किए जा रहे हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2021 है। यूजी कोर्सेस के लिए इच्छुच छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स की सहायता से आवेदन कर सकते हैं।

MP Colleges Admission 2021: छात्र ऐसे करें अप्लाई

1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट epravesh.mponline.gov.in पर जाना होगा।

2. वेबसाइट पर Registration For UG Courses के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब रजिस्ट्रेशन कर लॉगइन करें।

4. अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें। छात्र इस बात का ध्यान रखें कि फॉर्म भरते समय कोई गलती ना हो।

5. आवेदन शुल्क जमा करें।

6. सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

आईआईटी में हिंदी और अन्य भाषाओं में होगी पढ़ाई

आईआईटी कानपुर में शिवानी केंद्र स्थापित हुआ है। जो गैर अंग्रेजी भाषा में इंजीनियरिग करने वाले छात्रों की मदद करेगा। उन्हें हिदी में किताबें और अन्य डिजिटल कंटेंट मुहैया कराएगा। ऐसे छात्रों की पढ़ाई, शोध और नौकरी प्रभावित न हो, उसमें सहयोग देगा। केंद्र का गठन अमेरिका में रह रहे पुरातन छात्र के एक मिलियन डालर के सहयोग से हुआ है।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *