Monday , November 9 2026
Breaking News

Alia bhatt: आलिया भट्ट बोली, हाथ पकड़ने वाले कपल पसंद नहीं, फैन्स ने दिखा दी रणबीर के साथ वाली तस्वीरें

Alia Bhatt statement:digi desk/BHN/ मुंबई/ फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट अक्सर अपने बयानों के कारण सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती है। आलिया भट्ट के अलावा शायद ही कोई ऐसी अभिनेत्री है, जिसके मीम्स सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हुए हो। हाल ही में आलिया भट्ट का एक बयान अब उनके लिए ही मुसीबत बन गया है क्योंकि आलिया ने जो बात कही थी, अब उस बात पर ही आलिया के प्रशंसक उनका मजाक उड़ा रहे हैं। दरअसल एक वीडियो में आलिया भट्ट कहती दिख रही है कि मुझे ऐसे कपल से काफी नफरत है, जो हमेशा एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ही पब्लिक प्लेस में दिखाई देते हैं। वीडियो में आलिया भट्ट ऐसे कपल का मजाक उड़ाते हुए हाथ पकड़ने की स्टाइल भी दिखाती है।

वीडियो क्लिप के साथ आलिया के प्रशंसकों रणबीर कपूर के साथ उनकी कुछ पुरानी तस्वीरों को कंपाइल करके इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि कैसे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पब्लिक प्लेस में एक-दूसरे का हाथ थामे हुए दिखाई दे रहे हैं।

लारा के बयान के बाद सुर्खियों में है आलिया-रणबीर की जोड़ी

बॉलीवुड में इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। उनके प्रशंसक भी यंग स्टार कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अपनी फिल्म ‘बेल बॉटम’ को लेकर सुर्खियों में आईं लारा दत्ता ने दोनों की शादी को लेकर बड़ी बात कह दी है। लारा दत्ता ने हाल ही में कहा है कि मुझे लगता है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इसी साल शादी कर सकते है। आलिया और रणबीर कई बार एक-दूसरे का हाथ थामे हुए दिखाई दे चुके हैं।

2017 से एक-दूसरे को डेट कर रहे रणबीर आलिया

गौरतलब है कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक-दूसरे को 2017 से डेट कर रहे हैं। कपूर परिवार को हर समारोह में आलिया को अपने परिवार के साथ देखा जा सकता है। इसके अलावा वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया अब जल्द ही रणबीर के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर नजर आएंगी।

 

About rishi pandit

Check Also

हॉलीवुड निर्देशक माइकल मैन के साथ हादसा, शूटिंग रेंज में अचानक चली गोली

हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक माइकल मैन (Michael Mann) एक हादसे का शिकार हो गए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *