Sawan Shivratri 2021: digi desk/BHN/ सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। इस माह पूजा-पाठ करना शुभ माना जाता है। वहीं भगवान शिवजी की उपासना और पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन माह में सावन शिवरात्रि का विशेष महत्व है।
इस साल 6 अगस्त शुक्रवार को पड़ रही है। पंचांग के अनुसार 6 अगस्त श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। जिसका पारण 7 अगस्त को होगा। पंचांग के अनुसार सावन मास की चतुर्दशी तिथि 6 अगस्त शाम 6.26 बजे से शुरु होकर 7 अगस्त की शाम 7.11 बजे खत्म होगा।
सावन शिवरात्रि शुभ मुहूर्त
- – सावन शिवरात्रि व्रत तिथि – 6 अगस्त 2021
- – निशिता काल पूजा मुहूर्त आरंभ – 7 अगस्त रात 12 बजकर 6 मिनट से
- – निशिता काल पूजा मुहूर्त समाप्त – 7 अगस्त रात 12 बजकर 48 मिनट तक
- – पूजा की समय अवधि – 43 मिनट
- – व्रत पारण मुहूर्त – 7 अगस्त सुबह 5.46 मिनट से दोपहर 3.45 मिनट तक
सावन शिवरात्रि पूजा-विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ वस्त्र धारण करना चाहिए। घर के मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें। सभी देवी और देवताओं का गंगा जल और पंचामृत से अभिषेक करें। भगवान को पुष्प अर्पित करें। भगवान शिवजी की आरती करें और भोग लगाएं।
सावन शिवरात्रि की पूजा सामग्री
- फूल, पांच फल, रत्न, सोना, चांदी, पूजा के बर्तन, आसन, दही, घी, शहद, गंगा जल, इत्र, गंध रोली, मौली, मिठाई, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, जौ की बालें, तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, गने का रस, कपूर, धूप, दीपक, रूई, चंदन आदि।
Bhaskar Hindi News