Monday , November 9 2026
Breaking News

Maharashtra: भारी बारिश से महाराष्ट्र में तबाही, भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 36 हुई, 30 अब भी फंसे

Mumbai Rains L: digi desk/BHN/ मुंबई-पुणे समेत समूचे महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर जारी है। भारी तबाही के फोटो वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा खबर यह है कि रायगढ़ जिले में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 36 हो गई है। इनमें से तलाई में 32 और सखार सुतार वाड़ी में 4 लोगों की मौत हुई। रायगढ़ी की जिला कलेक्टर निधि चौधरी के मुताबिक अब भी 30 लोग फंसे हैं, जिन्हें सुरक्षित स्थान पर लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले मुंबई के शिवाजी नगर में दो मंजिला इमारत ढहने से 3 लोगों की मौत हो गई। बिल्डिंग में 13 लोग रहते थे। 10 अन्य घायल हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुछ की हालत गंभीर है। मुंबई में सुबह से बारिश नहीं हो रही है, लेकिन यह बिल्डिंग खस्ता हाल थी। इस बीच, प्रदेश में वर्षाजन्य अलग-अलग हादसों में 4 लोगों के मारे जाने की सूचना है। कोंकण क्षेत्र में भूस्खलन से भारी तबाही मची है। एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

इस बीच, मौसम विभाग ने अगले 2 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान महाराष्ट्र के बड़े हिस्से में जोरदार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मुंबई, उसके उपनगरों और अन्य हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रत्नागिरी और रायगढ़ जिलों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए आपात बैठक की थी। उन्होंने आपदा प्रबंधन इकाइयों और संबंधित विभागों को सतर्क रहने और बचाव अभियान शुरू करने को कहा। इसके अलावा, पीएम मोदी ने स्थिति का जायजा लेते हुए केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

 

About rishi pandit

Check Also

पटना न्यू मार्केट का होगा कायाकल्प, 498.40 करोड़ की पुनर्विकास परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी

पटना  Patna New Market: राजधानी पटना के शहरी विकास और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *