Monday , November 9 2026
Breaking News

Shanishchari Amavasya:शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या के दुष्प्रभावों को ऐसे करें शांत

Shanishchari Amavasya 2021: digi desk/BHN/ शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से हर कोई बचना चाहता है, इसके दुष्प्रभाव से मानव जीवन कहीं हद तक प्रभावित होता है। जिन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या है उनके लिए एक विशेष दिन 10 जुलाई 2021 को आ रहा है। कल शनिवार को शनिश्चरी अमावस्या पड़ रही है इस दिन शनि की ढैय्या व साढ़ेसाती से पीड़ित लोगों को शनि देव की विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे कुंडली में शनि दोष कम होता है और अशुभ फल की प्राप्ति भी न के बराबर होती है इसलिए इस खास दिन इन लोगो के लिए विशेष महत्व रखता हैं।

शनि के चाल की अगर बात करें तो फिलहाल यह मकर राशि में विराजमान है यहां पर यह वक्री अवस्था में गोचर किए हुए है अर्थात इस राशि में शनि उल्टी चाल चल रहे हैं। शास्त्र के अनुसार शनि की ऐसी चाल अशुभ संकेत देती है इससे जातकों को जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुल 5 राशियों पर शनि की ढैय्या व साढ़ेसाती चल रही है। इन 5 राशियों में मिथुन, तुला, धनु, मकर और कुंभ शामिल है। इसमें धनु, मकर और कुंभ राशि में शनि की साढ़ेसाती है जबकि तुला और मिथुन पर शनि की ढैय्या चालू है।

शुभ मुहूर्त

हिन्दू पंचांग के अनुसार 10 जुलाई 2021 को शनिश्चरी अमावस्या का आगमन हो रहा है। इस दिन सुबह सूर्योदय के कुछ देर बाद ही अमावस्या तिथि समाप्त हो रही है। ऐसे में कुंडली में शनि दोष कम करने के लिए इससे पूर्व ही शनिदेव की पूजा कर लेनी चाहिए। चलिए इस दौरान शुभ मुहूर्त पर एक नजर डाल लेते हैं ताकि आप भी सही समय पर पूजा अर्चना करके शनि के दुष्प्रभाव से बच सकें।

  • अमावस्या तिथि का प्रारंभ- 09 जुलाई 2021 सुबह 05ः16 बजे से
  • अमावस्या तिथि का समापन- 10 जुलाई 2021 को सुबह 06ः46 बजे तक

ऐसे करें भगवान शनि को प्रसन्न

जिन जातकों की राशि पर शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या विराजमान है तो ऐसे में शनि के दुष्प्रभावों से बचने के लिए शनिश्चरी अमावस्या पर शनिदेव से जुड़ी कुछ चीजों का दान कर सकते हैं। इसमें सरसों का तेल, काले तिल, काला छाता, काले कंबल, अंगूठी व अन्य काली वस्तुओं का दान करना उचित माना गया है।

शनिदेव को आप उनके प्रिय मंत्र के माध्यम से भी प्रसन्न कर सकते हैं।

  • ऊँ शं शनैश्चाराय नमः
  • ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः

About rishi pandit

Check Also

दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश को क्यों चढ़ाते हैं खील-बताशे? जानें खास धार्मिक मान्यता

Diwali 2026: हर साल कार्तिक अमावस्या की रात दीपावली का त्योहार मनाया जाता है. इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *