Monthly horoscope July 2021:digi desk/BHN/ जुलाई का महीना आज से शुरू हो चुका है ऐसे में हर व्यक्ति यह सोचता है कि आने वाला महीना उसके लिए अच्छा साबित हो। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जुलाई माह में कई शुभ मुहूर्त और तिथियां पड़ रही हैं जिनका असर राशियों पर भी होगा। अगर आप भी जुलाई माह में राशियों के शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां पर आज हम आपसे इसी विषय पर चर्चा करने वाले हैं। यहां पर आप राशियों के लिए जुलाई माह कैसा रहने वाला है? इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं विस्तार से..
मेष राशि वालों के लिए जुलाई माह
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि वालों के लिए जुलाई का माह शुभ संकेत लेकर आया है। इस दौरान बहुत से लोगों को राजनीतिक क्षेत्र से लाभ मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होने के संकेत हैं। कृषि मे लाभ मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। लेकिन नौकरी में तरक्की रुकने की भी संभावना है। परिवार में भाई से मानसिक तनाव मिलेगा। अगर शादीशुदा हैं तो पत्नी के स्वास्थ्य से परेशान हो सकते हैं।
वृषभ राशि के लिए जुलाई माह
शास्त्र के अनुसार जुलाई माह इस राशि के जातकों के लिए संतान सुख दे सकता है। खेती किसानी में लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार की स्थिति भी ठीक रहने वाली है। नौकरी में अधिकारी वर्ग आपका सहयोग कर सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होने के आसार नजर आ रहे हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर अंजान व्यक्ति से तकलीफ भी मिल सकती है। ससुराल पक्ष से सहयोग की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि के लिए जुलाई माह
ज्योतिषशास़्त्र के अनुसार मिथुन राशि के जातक बेहद ही चतुराई के साथ अपने कार्यों को सफलता के शिखर तक पहुंचाएंगें। लेकिन इस माह इस राशि के जातकों के स्वाभाव में गुस्सा भी झलक सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना जताई जा रही है। इसलिए इस माह हो सकता है कि आप अस्पताल के चक्कर लगाए।
कर्क राशि के लिए जुलाई माह
इस राशि के जातकों की यात्रा का योग बन रहा है यह परिवार के साथ कहीं जा सकते हैं। इस दौरान आपका भरपूर मनोरंजन भी होगा, परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। उच्च पद पर बैठे लोगों के साथ मुलाकात होगी। धर्म के प्रति रूचि बढ़ेगी जो आत्मचिंतन करने का मौका प्रदान करेगी। गृहस्थ जीवन के हालात अच्छे होगें। आपका मन किसी बात को लेकर उदास रह सकता है।
सिंह राशि के लिए जुलाई माह
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जुलाई माह सिंह राशि वालों के लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। इस माह अपको कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं लेकिन यह बात भी सच है कि आपको इसमें जीत हासिल होने की संभावना है। व्यापार में लाभ मिलेगा। कृषि की स्थिति सामान्य सी रहने वाली है। नौकरी में अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी माताजी के स्वास्थ्य में भी सुधार होने की संभावना है।
कन्या राशि के लिए जुलाई माह
इस माह कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक समस्या पैदा हो सकती है। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। किसी अनजान व्यक्ति के साथ नया कार्य होगा जिससे ज्यादा तो नहीं पर लाभ जरूर मिलेगा। कृषि की स्थिति सामान्य सी रहेगी। जीवन साथी अगर नौकरी में है तो उसे तरक्की मिलने की संभावना है।