Saturday , November 7 2026
Breaking News

Drone Attack: पीएम ने बुलाई हाई लेवल बैठक, ड्रोन हमले से जुड़ी रक्षा चुनौतियों पर हुई चर्चा

Meeting on Drone Attack: digi desk/BHN/ जम्मू एयरबेस पर ड्रोन से हुए हमले के बाद सुरक्षा नीति को लेकर PM मोदी ने मंगलवार को हाई लेवल मीटिंग बुलाई। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। इस बैठक में सुरक्षा और नीति से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। शाम 4 बजे से शुरु हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को जम्मू के एयरबेस में हुए ड्रोन हमले को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक के दौरान ड्रोन हमलों की चुनौतियों और उसके उपायों पर चर्चा हुई। इसके अलावा सेना को आधुनिक हथियारों से लैस करने और फेंसिंग तकनीक को लेकर भी बातचीत हुई। सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान पीएम मोदी ने रक्षा क्षेत्र में भविष्य की चुनौतियों और बलों को आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित करने पर भी चर्चा की।

आपको बता दें कि ये भारत में इस तरह का पहला हमला था, जिसमें आतंकवादियों ने महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमला करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया। फिलहाल जम्मू वायुसेना स्टेशन पर हुए हमले की जांच NIA को सौंप दी गई है। रविवार की तड़के जम्मू में भारतीय वायुसेना स्टेशन पर दो बम गिराए गए थे, जिससे दो वायुसैनिकों को मामूली चोटें आईं। पहला धमाका शहर के बाहरी इलाके सतवारी इलाके में भारतीय वायुसेना के हवाई अड्डे के तकनीकी क्षेत्र में एक इमारत की छत पर हुआ, जबकि दूसरा हमला जमीन पर हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन द्वारा गिराए गए विस्फोटक सामग्री में RDX के कॉकटेल का इस्तेमाल की आशंका है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

रक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के मुताबिक हमले के पीछे JEM का हाथ हो सकता है, लेकिन इसमें दूसरी संस्थाओं के भी मदद करने की पूरी संभावना है। इस तरह के हमले पाकिस्तानी सेना या ISI की भागीदारी के बिना नहीं हो सकते।

About rishi pandit

Check Also

भारत की ट्रेड डिप्लोमेसी का दिखेगा असर, 50 से ज्यादा देशों में खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

नई दिल्ली चंद महीनों पहले की बात है. अमेर‍िका ने भारत पर 50 फीसदी टैर‍िफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *