Saturday , October 31 2026
Breaking News

Crime: घर में काम करने वाली बाई से की शादी, ऐश करवाने के लिए कंपनी से चोरी किए 20.32 लाख

  1. बैंक में जमा करने की बजाय रुपये चोरी करके ले गया
  2. परिवार समेत शहर से भागने की फिराक में था आरोपी
  3. इससे पहले ही पुलिस ने धर दबोचा, 18 लाख बरामद

ग्वालियर। थाटीपुर इलाके में रहने वाला एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी कंपनी के करीब 20.32 लाख रुपए चोरी कर ले गया। वह पत्नी को ऐश करवाना चाहता था, इसलिए इतनी अधिक रकम देखकर उसकी नीयत बदल गई। वह बैंक में जमा करने की बजाय रुपये चोरी करके ले गया। आरोपी शहर से भागने की तैयारी में था, इससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया। उससे चोरी की रकम बरामद हो गई है।

लोन की किस्त वसूलने का काम करता था आरोपी

  • मेहरा कॉलोनी में स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस कंपनी का दफ्तर है। कंपनी द्वारा लोन दिया जाता है। यहां लोन की किस्त वसूलने के लिए चंद्रकांत निरौलिया को कंपनी द्वारा रखा गया है। पूरे शहर से वही कलेक्शन करता है।
  • दो दिन में करीब 20.32 लाख रुपए इकट्ठे हुए। यह रुपये देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई और उसने वह यह रुपये एचडीएफसी बैंक में जमा करने की जगह चोरी कर लिए। वह रुपये लेकर पहले घर पहुंचा।
  • आरोपी को पता था कि उसे यहां पुलिस ढूंढते हुए आएगी, तो सामान लिया और भाग गया। फाइनेंस कंपनी के प्रबंधन को जब पता लगा, तो इसकी शिकायत थाने में की। थाटीपुर थाना पुलिस उसकी तलाश में लग गई।

काम करने वाली बाई के थी शादी

देर रात उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से करीब 18 लाख रुपये बरामद हो गए। बाकी के रुपये कहां गए, इस संबंध में उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। यहां बता दें कि चंद्रकांत ने अपने घर पर काम करने वाली बाई से ही शादी कर ली थी। पत्नी उससे कहती थी कि बाहर घूमना है, अच्छे घर में रहता है। एक साथ इतना रुपयो देखा तो नीयत बिगड़ गई और उसने यह रुपए चोरी कर लिए।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, CM मोहन यादव होंगे शामिल

इंदौर  लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत बीजेपी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से इंदौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *