Saturday , October 31 2026
Breaking News

गौरेला में राष्ट्रीय स्वाभिमान एवं युवा शक्ति जागरण को समर्पित संगीत में राम कथा एवं विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन

पेंड्रा

परम शांति धाम गौरेला में युवा शक्ति के राष्ट्रीय स्वाभिमान के जागरण के उद्देश्य से विशाल हिंदू सम्मेलन व संगीतमय राम कथा का आयोजन हो रहा है।  प्रात: कालीन सत्र में आचार्य  मुकेश द्वारा युवा शक्ति को योग, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया जा रहा है जिससे युवा व वृद्ध सभी लाभांवित हो रहे हैं। परम शांति धाम में अखंड राम नाम का कीर्तन सतत रूप से प्रारंभ हुआ है। नगर वासी आश्रम में पहुंचकर सभी सत्रों का लाभ उठा रहे हैं।साध्वी विजया जी के द्वारा युवा शक्ति को महाभारत व अन्य शास्त्रों से नीति की कथा सुनाई जाती है। साध्वी विजया जी ने नीति कथा के माध्यम से युवाओं को मन से मोह की पट्टी को उतारने के बारे में बताया। सभी नगर वासी और आसपास के ग्रामवासी बड़ी संख्या में आश्रम के प्रमुख स्वामी परमात्मानंद जी से आशीर्वाद प्राप्त करने प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। संगीत में श्री राम कथा का मधुर वाचन अयोध्या से पधारे परम भक्त व रामायण के विद्वान स्वामी श्री देवेश्वरानंद जी के द्वारा प्रतिदिन सायं 3 बजे से किया जा रहा है।

तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हो चुका है जिसमें अभी तक श्री राम कथा में स्वामी देवेश्वर आनंद जी द्वारा शिव विवाह, दक्ष यज्ञ भंग, सती जी का देह त्याग, नारद जी के मोह की कथा और श्री राम जन्म का प्रसंग सुनाया जा चुका है। कार्यक्रम में आश्रम के संस्कृत विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति सभी का मन मोह ले रही है। करीब 45 गांव की मानस मंडलियों द्वारा मानस गान प्रतियोगिता में प्रस्तुतिकरण दिया जा रहा है। गौरेला पेंड्रा नगर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा भजन गायन प्रतियोगिता में प्रस्तुतीकरण दी गई जिसमें पब्लिक सारबहरा स्कूल  की बहन आराध्या विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान, मां कल्याणीका पब्लिक स्कूल की बहन देवांशी दुबे ने द्वितीय स्थान एवम् स्वामी परमानंद  संस्कृत विद्यालय की बहन साक्षी  एक्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार  14 नवंबर के दिन प्रदान किया जाएगा। 14 नवंबर के दिन सुबह 11 से 1 बजे तक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। हिंदू सम्मेलन के उपरांत विशाल भंडारा का आयोजन किया जायेगा जिसमें आप सभी हिंदू बंधु और भगनी सादर आमंत्रित हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री हर्ष छाबरिया एवं उपाध्यक्ष श्री संदीप सिंघाई जी ने सभी नगर वासियों एवं ग्राम वासियों को इस सम्मेलन में सादर आमंत्रित किया है एवं सभी प्रतियोगियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रदान की है।

About rishi pandit

Check Also

एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण

रायपुर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर में आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *