Friday , October 30 2026
Breaking News

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन

रायपुर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ का समापन हो गया। पारण के साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म हो गया। छत्तीसगढ़ के घाटों पर तड़के से छठ व्रतियां पहुंचने लगीं थीं। व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

राजधानी के विभिन्न घाटों में सुबह से परिवार सहित लोग पूजन के लिए पहुंचे हुए थे।  बता दें कि कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि नहाय खाय से लेकर सप्तमी तिथि उगते सूर्य को अर्घ्य देने तक छठ पर्व मनाया जाता है। इस दौरान भगवान भास्कर और छठी मैया की पूजा अर्चना की जाती है। छठ पूजा खास तौर पर संतान की कामना और लंबी उम्र के लिए की जाती है। छठी मैया सूर्यदेव की बहन हैं और इस पर्व पर इन दोनों की ही पूजा अर्चना की जाती है। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व में सात्विक भोजन किया जाता है। 

About rishi pandit

Check Also

छत्तीसगढ़ में 400 नेताओं की VIP सुरक्षा पर हर साल ₹150 करोड़ खर्च, 1550 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

रायपुर छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद कमजोर होने या खत्म होने के दावे के बीच राजनेताओं की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *