Monday , November 2 2026
Breaking News

इजरायली रक्षा बलों ने उत्तरी गाजा के एक अस्पताल पर मारा छापा, 100 ऑपरेटिव को हिरासत में लिया: आईडीएफ

तेल अवीव
इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने सोमवार को उत्तरी गाजा के एक अस्पताल पर छापा मारा और कथित तौर पर अंदर छिपे लगभग 100 हमास ऑपरेटिव को हिरासत में लिया। आईडीएफ के अनुसार, अस्पताल खाली कराने के दौरान करीब 40 ऑपरेटिव को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद नौसेना की एलीट 'शायेटेट 13' कमांडो यूनिट ने छापा मारा। इसके बाद दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया।

आईडीएफ ने कहा, "सैनिकों ने जबालिया में कमाल अदवान अस्पताल में हमास के 'आतंकी गढ़' के खिलाफ सटीक अभियान चलाया और नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचने दिया।" बयान के अनुसार, तलाशी लेने से पहले सैनिकों ने नागरिकों को अस्पताल से बाहर जाने दिया।

आईडीएफ ने 'शायेटेट 13' कमांडो के बॉडी कैमरों से वीडियो फुटेज भी जारी की, जिसमें अस्पताल और हिरासत में लिए गए लोगों के स्कैन दिखाए गए। आईडीएफ के मुताबिक हिरासत में लिए गए लोगों में 7 अक्टूबर के हमले के संदिग्ध शामिल हैं, जिन्होंने कथित तौर पर अस्पताल में शरण ली थी।

बयान में कहा गया, "सैनिकों ने परिसर से लगभग 100 ऑपरेटिव को पकड़ा, जिनमें वे भी शामिल थे जिन्होंने नागरिकों को निकालने के दौरान भागने की कोशिश की। अस्पताल के अंदर और आस-पास के क्षेत्र में उन्हें हथियार, आतंकी फंड और खुफिया दस्तावेज मिले।"

आईडीएफ ने आरोप लगाया कि हमास ने गाजा में अस्पतालों का इस्तेमाल बंधकों को रखने, हमलों को अंजाम देने और हथियार और विस्फोटकों को इक्ट्ठा करने सहित अन्य कामों के लिए बार-बार किया है।

सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार व्यक्तियों को आगे की पूछताछ के लिए अपने साथ ले लिया। आईडीएफ ने इस बात पर जोर दिया कि वह अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार हमास के खिलाफ अपने अभियान जारी रखेगा, तथा नागरिकों को नुकसान से बचाने का प्रयास करेगा।

About rishi pandit

Check Also

गुलामी के इतिहास पर ब्रिटेन का बड़ा बयान, PM बोले- माफी मांगने को तैयार, मुआवजा नहीं देंगे

यूनाइटेड किंगडम कॉमनवेल्थ समिट में शामिल होने से पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *