Friday , October 30 2026
Breaking News

MP: मध्य प्रदेश में दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा के दिन भी सरकारी अवकाश, जीएडी ने जारी किए आदेश

भोपाल/ मध्य प्रदेश सरकार ने दीपावली पर गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर सावर्जनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इसके सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने आदेश जारी किए है। आदेश में निगोशियएल इन्स्ट्रूमेंन्टस एक्ट 1881 की धारा 25 के अंतर्गत 1 नवंबर दिन शुक्रवार को गोवर्धन पूजा एवं तीन नंवबर दिन रविवार को भाई दूज के उपलक्ष्य में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है। बता दें तीन नवंबर को रविवार होने से शासकीय अवकाश है।

इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा के दिन अवकाश की घोषणा की थी। इस बार कर्मचारियों को दीपावली पर लगातार चार दिन का अवकाश मिलेगा। 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी रहेगी, 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा का अवकाश होगा और इसके बाद आने वाले शनिवार और रविवार के चलते छुट्टियां रहेगी। 

About rishi pandit

Check Also

दिवाली पर राजबाड़ा में सजेगा बाजार, इंदौर के छोटे व्यापारियों को मिली बड़ी राहत

 इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दीपावली के अवसर पर छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *