Saturday , October 31 2026
Breaking News

18 टन टमाटर लेकर जा रहा ट्रक हाइवे पर पलटा, पुलिस लूट के डर से रातभर पहरेदारी करती रही

नई दिल्ली
अब तक आपने सूना होगा कि पुलिस को किसी कीमती सामान के चोरी के डर से रात भर पहरेदारी करनी पड़ी। लेकिन उत्तर प्रदेश एक झांसी में पुलिस वालों को टमाटर चोरी को लेकर लेकर पहरेदारी करनी पड़ी।  क्योंकि बाजारों में टमाटर 80 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहा है। दरअसल, यूपी के झांसी में हाइवे पर टमाटर से भरा ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। ट्रक पलटने के बाद उसमें भरे टमाटर रोड पर बिखर गए। बाजार में 100 रुपये किलो तक बिक रहे टमाटर की लूट हो, इसके पहले ही थाना सीपरी बाजार की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसवालों ने ट्रक के इर्द-गिर्द घेराबंदी कर दी। देर रात तक पुलिस टमाटर की पहरेदारी करती रही। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

ट्रक में करीब  1800 किलों टमाटर लगा हुआ था। ट्रक के पलट जाने के बाद सभी टमाटर रोड पर बिखर गए। महंगे टमाटर को रात में ग्रामीण लूटकर ना लेकर चले जाए। पुलसी को पूरी रात उसे रखाने के लियए पहरेदारी करनी पड़ी। ट्रक को अर्जुन नाम का ड्राइवर चला रहा था।

ट्रक जैसे ही रात करीब दस बजे झांसी-कानपुर हाईवे पर सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में पहुंचा। तभी ट्रक के सामने एक गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक बेकाबू होकर पलट गया और ट्रक में लदा टमाटर पूरे रोड पर बिखर गया। टमाटर बिखरने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों को लगी। ग्रामीण वहां पर पहुंचते। इससे पहले सीपरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। पूरी रात जागकर पुलिस वालों ने टमाटर की पहरेदारी की। इस बीच पीछे से आ रही एक स्कूटी सवार महिला की भी टक्कर हो गई। जिससे वह घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About rishi pandit

Check Also

होर्मुज में ‘चुंबक बम’ से पहली बार हमला, 27 भारतीय नाविकों वाले तेल टैंकर को बनाया निशाना

  नई दिल्ली स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री जहाजों पर हमलों का खतरा बढ़ता जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *