Wednesday , October 9 2024
Breaking News

Election Results 2024 : चुनावी नतीजे के बाद BJP में जश्न, पीएम मोदी बोले- हरियाणा के लोगों ने कमल को चुना

नई दिल्ली/ हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। हरियाणा में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। इसके साथ ही हरियाणा में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने को तैयार है। वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल, कमल कर दिया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने चुनावी नतीजों के बाद भारत माता की जय, शंखनाद से भाषण की शुरुआत की। हमने सबने सुना है, जहां दूध-दही का खाना, वैसा है हमारा हरियाणा। ये भारत के संविधान की जीत है, ये भारत के लोकतंत्र की जीत है। जम्मू-कश्मीर के लोगों नेशनल कॉन्फ्रेंस और उनके गठबंधन को बहुमत दिया है। जम्मू-कश्मीर में जितनी पार्टियां चुनाव लड़ रही थी, उसमें भाजपा सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत हासिल करने वाली पार्टी बनी हैं। मैं सभी भाजपा कार्यकर्ता को उनके तप और तपस्या को नमन करता हूं। पीएम मोदी ने आगे कहा- हरियाणा की ये जीत हमारे नम्र-विनम्र मुख्यमंत्री की जीत है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज हम सबके लिए हर्ष और उल्लास का विषय है। जो जीत हमने हरियाणा में हासिल की है और जम्मू कश्मीर में प्रदर्शन किया वह पीएम मोदी के प्रति जनता का विश्वास है। जब कांग्रेस के लोग झूठ फैलाने में लगे थे तो जनता ने उनकी एक नहीं सुनी। जेपी नड्डा ने कहा- जहां कांग्रेस है वहां भ्रष्टाचार, जहां कांग्रेस है वहां भाई-भतीजावाद है। जेपी नड्डा ने इस दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा- जो जलेबी खाने को बैठे थे, उनको जलेबी नसीब नहीं हुई।

हरियाणा का हृदय से आभार – मोदी

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर स्पष्ट बहुमत देने के लिए मैं हरियाणा की जनशक्ति को नमन करता हूं। यह विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। इस महाविजय के लिए अथक परिश्रम और पूरे समर्पण भाव से काम करने वाले अपने सभी कार्यकर्ता साथियों को भी मेरी बहुत-बहुत बधाई! आपने ना केवल राज्य की जनता-जनार्दन की भरपूर सेवा की है, बल्कि विकास के हमारे एजेंडे को भी उन तक पहुंचाया है। इसी का नतीजा है कि भाजपा को हरियाणा में यह ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है।

भाजपा मुख्यालय पहुंचने के बाद पीएम मोदी का अभिनंदन

भाजपा मुख्यालय पहुंचने के बाद पीएम मोदी का अभिनंदन किया गया। मंच पर रक्षा मंत्री राजनाथ, गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा मौजूद रहे। भाजपा मुख्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। हरियाणा की जीत के बाद पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा ने जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि ये जीत प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में मिली है। कल आपने प्रथम प्रधान सेवक के रूप में 23 वर्षों तक भारत के जनता की सेवा ही है। इसका ही नतीजा है कि हम हरियाणा में ये जीत हासिल कर सके हैं। इससे ये साबित हुआ कि मोदी है तो मुमकिन है और ये ही मोदी की गारंटी है। हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाई। आपका अथिक परिश्रम, अथक प्रयास और आपने भारत की जनता को ताकत देने का प्रयास किया। जैसे देश की परिस्थिति बदलने का प्रयास किया। उन सब पर हरियाणा की जनता ने फिर से मुहर लगाकर बता दिया है कि पूरी भाजपा के साथ जनता खड़ी है। कल आपने जीवन के 23 वर्ष प्रधान प्रशासक के रूप में अविरल पूरे किए। प्रथम प्रधान सेवक के रूप में आपने सेवा की। आज हम हरियाणा हो या देश को देखते हैं तो साफ लगता है कि मोदी है तो मुमकिन है।

विदेश में देश का अपमान करने वालों को सबक: अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अपने वोट बैंक के लिए विदेश में जाकर देश का अपमान करने वालों को किसानों और जवानों की भूमि हरियाणा ने सबक सिखाया है। लगातार तीसरी बार भाजपा को प्रदेश की सेवा करने का अवसर देने के लिए हरियाणा की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार आपकी सभी आकांक्षाओं और आशाओं को पूर्ण करेगी। उन्होंने लिखा कि जम्मू-कश्मीर की जनता ने भाजपा को विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक मत प्रतिशत का आशीर्वाद दिया है और भाजपा को अब तक के इतिहास में सबसे अधिक सीटें दी हैं। इसके लिए मैं जम्मू-कश्मीर की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही BJP के सभी कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए बधाई देता हूं। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा जम्मू-कश्मीर के विकास और सुरक्षा के लिए संकल्पित है। जम्मू-कश्मीर को आतंकमुक्त बनाकर देश के अन्य हिस्सों की तरह इसे विकसित बनाना भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भाजपा के लिए सफल दिन: राम माधव

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी चुनाव प्रभारी राम माधव ने कहा कि यह बीजेपी के लिए सफल दिन है। एक तरफ हमारी पार्टी ने हरियाणा में जीत दर्ज की है और जम्मू-कश्मीर में हमने लगभग अधिकतर सीटें जीती हैं। जम्मू में जहां तक सरकार बनाने की बात है, संख्याएं एनसी और कांग्रेस के पक्ष में हैं। हम एनसी को बधाई देते हैं और कांग्रेस ने उनका समर्थन किया है। हम उन्हें बधाई देते हैं। 

About rishi pandit

Check Also

बिहार-मधेपुरा में बुजुर्ग को अपराधियों ने गोली मारी, मचान पर सोते समय की हत्या

मधेपुरा. मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र के यदावनगर में सोमवार की रात अपराधियों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *