Friday , September 27 2024
Breaking News

Crime: दो नाबालिग सहेलियों ने कर ली शादी, परिजनों ने धो दिया मांग का सिंदूर, रो-रोकर बुरा हाल

  1. परिवार वालों की जिद से दो हो गईं परेशान
  2. घर जाकर भर दी युवती की मांग में सिंदूर
  3. छठी क्लास तक साथ में पढ़ा करती थीं युवतियां

बेलहर (बांका)। प्रखंड के एक गांव में दो नाबालिग सहेलियों के आपस में शादी करने का मामला सामने आया है। उनकी शादी की जानकारी परिजनों व ग्रामीणों को लगी, तो हंगामा हो गया। दोनों परिवारों ने अपनी-अपनी लड़कियों को घर में बंद कर दिया है।

परिवार वालों की जिद से परेशान होकर प्रेमी बनी लड़की (17) बुरी तरह टूट गई है। वह रो-रोकर अपनी प्रेमिका के साथ रहने की जिद कर रही है। परिजन समझा रहे हैं कि ऐसा नहीं हो सकता है, क्योंकि वह एक लड़की है। उसके बाद भी वह उनकी बातें सुनने को तैयार नहीं है।

प्रेमिका (16) के मांग से परिजनों ने सिंदूर हटा दिया है। ग्रामीण इस बात से परेशान हैं कि इस घटना का उनके बच्चों पर क्या असर पड़ेगा। वह लगातार दोनों परिवारों पर दबाव बना रहे हैं कि वह अपनी-अपनी लड़कियों को समझाएं। उनको आपस में न मिलने दें। दोनों लड़कियां छठी क्लास तक साथ में पढ़ा करती थीं।

लड़के की तरह रहती थी लड़की

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों लड़कियों के बीच दोस्ती से ज्यादा ही था। एक लड़की खुद को लड़का समझती है। वह व्यवहार भी लड़कों की तरह ही करती है। वह जींस और शर्ट पहनती है। उनकी चाल भी लड़कों की तरह होती है। वह सिगरेट और बीड़ी का सेवन करती है। परिवार के लोगों ने काफी समझाया, लेकिन वह किसी की नहीं सुनती है। दूसरी लड़की उसकी प्रेमिका थी।

दोनों का प्रेमप्रसंग पिछले तीन साल से चल रहा है। इस बात की जानकारी परिवार वालों को भी थी। दोनों काफी समझाया गया, लेकिन वह किसी भी कीमत पर मानने को तैयार नहीं हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ प्रेमी-प्रेमिका की तरह फोटो डालते थे।

प्रेमिका के घर जाकर भर दी मांग

गुरुवार दोपहरण प्रेमी बनी युवती अपनी प्रेमिका के घर चली गई। उसने उसके परिवार वालों के सामने ही उसकी मांग भर दी। उसके बाद प्रेमिका को लेकर घर चली आई। दोनों के परिवार वालों ने इस घटना का विरोध किया। प्रेमिका के परिजन लड़की को लेकर जाने लगे, तो उसने उनको नाखूनों से जख्मी कर दिया। वह प्रेमी के साथ रहने की जिद कर रही थी। उन्होंने बताया कि इंटरनेट पर समलैंगिक विवाह की जानकारी मिली थी।

About rishi pandit

Check Also

जेपी नड्डा ने कहा- जम्मू कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव हो रहे हैं, क्योकि लोगो ने गोलियों को खारिज कर मतपत्रों को चुना

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *