Sunday , November 1 2026
Breaking News

MP: रिश्वत मामले में तहसीलदार के तत्कालीन रीडर व बाबू को चार साल की जेल

  1. रिश्वत लेने के 2 आरोपितों को चार साल की कैद
  2. शिकायतकर्ता से मांगी थी 6 हजार रुपये की रिश्वत
  3. लोकायुक्त ने अप्रैल 2018 को दोनों किया था अरेस्ट

बुरहानपुर। बुरहानपुर की विशेष न्यायाधीश ने खकनार तहसीलदार कार्यालय के रीडर और सहायक को भ्रष्टाचार के आरोप में चार साल की सजा सुनाई। रीडर नरेंद्र जगताप और सहायक मनोज पिपलादे ने शिकायतकर्ता पप्पू जाधव से प्रकरण की नकल के लिए 6,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त ने उन्हें 4 अप्रैल 2018 को रंगे हाथ पकड़ा था।

आरोपितों ने प्रकरण की नकल के लिए शिकायतकर्ता जामुनिया निवासी पप्पू जाधव से छह हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त इंदौर की टीम ने आरोपित मनोज पिपलादे को पांच हजार रुपये और नरेंद्र जगताप को एक हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए चार अप्रैल 2018 को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

लोकायुक्त निरीक्षक राहुल गजभिए के नेतृत्व में टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रैप किया था। इस मामले में सहायक लोक अभियोजन अधिकारी विनोद पटेल ने शासन की ओर से पैरवी की थी।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर में 2 नवंबर से RSS की बड़ी बैठक, मोहन भागवत समेत 408 पदाधिकारी जुटेंगे

इंदौर इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 2 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *