Saturday , October 31 2026
Breaking News

बिहार-पटना की गंगा नदी में कूदा युवक, सुसाइड से पहले का वीडियो हो रहा वायरल

पटना.

पटना में गंगा नदी में एक युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले का उसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। घटना के लगभग 10 घंटे बाद एसडीआरएफ टीम ने सर्च ऑपरेशन कर गंगा नदी से युवक का शव बरामद कर लिया है। युवक की पहचान पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के भठ्ठी पर निवासी अमित कुमार उर्फ पिल्लू (28) के रूप में हुई।

इधर, पुलिस का मानना है कि बीच गंगा नदी में जाकर एक सूखे पेड़ पर वीडियो बनाने के दौरान पैर फिसलने से उसकी मौत हुई है। सवाल यह उठता है कि बीच गंगा नदी में तेज धार और अथाह पानी के बीच युवक सूखे पेड़ के नजदीक कैसे पहुंचा। वायरल वीडियो को देखने से या प्रतीत होता है की गंगा नदी के किनारे युवक ने पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया और उसके बाद गंगा नदी में चलांग लगा दी।

पिछले कई दिनों से काफी परेशान था
 बताया जा रहा है की भट्टी पर निवासी अमित कुमार उर्फ पिल्लू पिछले कई दिनों से काफी परेशान था। वायरल वीडियो से प्रतित होता है कि किसी लड़की और अपने परिवार के एक भाई को लेकर वह काफी डिप्रेशन में था। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम वह पटना सिटी मालसलामी थाना क्षेत्र के पीरदमरिया घाट के नजदीक पहुंचा। फेसबुक पर आकर लाइव वीडियो बनाया और उसके बाद गंगा नदी में छलांग लगा दी। माल सलामी थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई।

About rishi pandit

Check Also

रांची में दिवाली मेले की धूम, 300 से अधिक स्टॉल पर मिल रहे देशभर के स्वदेशी उत्पाद

रांची दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही राजधानी रांची में उत्सव का माहौल बनने लगा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *