Saturday , October 31 2026
Breaking News

MP: मऊगंज में अपर कलेक्टर पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा

मऊगंज,भास्कर हिंदी न्यूज़/ लोकायुक्त रीवा की टीम ने मऊगंज जिले के अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी को 5000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई ग्राम खूझ के निवासी रामनिवास तिवारी की शिकायत पर की गई, जिन्होंने बताया कि उनके बंटवारे के मामले में राजस्व न्यायालय में उनके पक्ष में निर्णय कराने के लिए 20,000 की रिश्वत की मांग की गई थी। 

शिकायत के अनुसार, पहले ही 10,000 की राशि आरोपी को दी जा चुकी थी, जबकि शेष 5000 की राशि आज ली जानी थी। लोकायुक्त की टीम ने शिकायत की पुष्टि करने के बाद आरोपी को उसके कार्यालय में रिश्वत लेते हुए पकड़ा। इस ट्रैप ऑपरेशन का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार ने किया, जबकि निरीक्षक जियाउल हक सहित 12 सदस्यीय टीम ने इस कार्रवाई में हिस्सा लिया। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, CM मोहन यादव होंगे शामिल

इंदौर  लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत बीजेपी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से इंदौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *