Saturday , October 31 2026
Breaking News

अंकिता लोखंडे के घर आई नन्ही परी, नाम है माउ लोखंडे जैन, एक्ट्रेस ने कहा- ‘हमारी प्यारी बेटी’

मुंबई
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के घर एक नया मेहमान आया है. अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने एक राजकुमारी का स्वागत किया है. उन्होंने इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है.

इस वीडियो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एक प्यारी सी बिल्ली का अपने घर में स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं. इस क्लिप में कपल बिल्ली के साथ खेलते, उसे गले लगाते और दुलारते हुए दिखाई दे रहे हैं.

अंकिता ने खुशी की जाहिर

अंकिता ने वीडियो शेयर कर लिखा, "परिवार में आपका स्वागत है, हमारी छोटी राजकुमारी माउ लोखंडे जैन. आप हमारे परिवार में सबसे नई सदस्य हैं, मम्मी और पापा पहले से ही आपसे बेहद प्यार करते हैं. आपके दुलार ने हमारा दिल चुरा लिया है, आप हमारे जीवन में अपार खुशियां और आनंद लेकर आएं."

अंकिता आगे लिखती हैं, "आपकी प्यारी हरकतों की बदौलत हमारा जीवन हंसी और आनंद से भरा रहे. हमारी नई नन्ही सी बच्ची के साथ ढेर सारा रोमांच, खेल और आरामदायक पलों के लिए हम यहां हैं. तुम्हें पहले से ही प्यार और दुलार मिल रहा है, हमारी प्यारी बेटी."
   फैंस ने दी अंकिता लोखंडे को बधाई

अंकिता के इस वीडियो पर प्रशंसकों ने भी रिएक्ट किया. उन्होंने लिखा- "आपको बधाई हो, वह बहुत ही प्यारी है." एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- "अंकिता की आंखों में मां का प्यार देखा जा सकता है."

अंकिता लोखंडे ने 14 दिसंबर 2021 को मुंबई में व्यवसायी विक्की जैन के साथ शादी की थी. अंकिता लोखंडे हाल ही में रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में नजर आई थीं. इसके अलावा वह फिलहाल 'लाफ्टर शेफ्स-अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' में दिखाई दी थीं.

इस शो में कृष्णा अभिषेक, राहुल वैद्य, करण कुंद्रा, निया शर्मा, जन्नत जुबैर रहमानी, रीम शेख, सुदेश लहरी और कश्मीरा शाह भी हैं. इस शो को भारती सिंह होस्ट करती हैं और शेफ हरपाल सिंह सोखी इसे जज करते हैं. यह टीवी शो कलर्स पर प्रसारित होता है.

अंकिता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में 'पवित्र रिश्ता' सीरियल से की थी. उन्होंने इसमें अर्चना की भूमिका निभाई थी. इस शो में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी थे. साथ ही अंकिता 'एक थी नायिका', 'झलक दिखला जा 4' और 'कॉमेडी सर्कस का नया दौर' का भी हिस्सा रही हैं.

About rishi pandit

Check Also

32 साल बाद फिर सिनेमाघरों में लौटेगी ‘मोहरा’, नसीरुद्दीन शाह के खतरनाक किरदार ने बनाया था यादगार

90 के दशक की बात ही कुछ और थी, जब फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *