- कोलकाता में जूनियर डॉक्टर की रेप के बाद कर दी गई थी हत्या
- कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर CBI कर रही मामले की जांच
- आरोपी संजय रॉय से पूछताछ जारी, केस पर राजनीति भी हो रही
नई दिल्ली। कोलकाता लेडी डॉक्टर दुष्कर्म तथा हत्याकांड मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बड़ा बयान दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में राष्ट्रपति ने कहा कि बेटियों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं। मैं निराश हूं, भयभीत हूं। बस अब बहुत हुआ।
राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अब लोगों को, समाज को और सरकारों को आगे आना चाहिए कि इस तरह की घटनाएं न हो। बता दें, राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय आया है जब कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ पश्चिम बंगाल में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
एक दिन पहले ही छात्र संगठनों ने विरोध मार्च निकाला था और बुधवार को भाजपा ने बंगाल बंद बुलाया है। बंद का व्यापक असर देखने को मिला है।
Bhaskar Hindi News