Sunday , November 1 2026
Breaking News

Satna: शासकीय व्यंकट क्रमांक-1 में बॉलीबाल खेल का आयोजन आज


राष्ट्रीय खेल दिवस 26 से 31 अगस्त तक


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ खेल और युवा कल्याण मंत्रालय एवं संचालनालय खेल और युवा कल्याण भोपाल के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में राश्ट्रीय खेल दिवस 26 से 31 अगस्त 2024 तक खेल पखवाडा दिवस के रूप में मनाया जायेगा। स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग एवं सभी संघ संस्थान खेल दिवस पखवाडा मनायेगे।
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस दौरान जिला मुख्यालय में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 28 अगस्त को प्रातः 11 बजे से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-2 में बालीबाल, 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक प्रियम्बदा बिडला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में फुटबाल तथा प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक सिंधु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रस्साकशी, 30 अगस्त को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रियम्बदा बिडला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में बास्केटबाल तथा 31 अगस्त को प्रातः 7 बजे से प्रातः 10 बजे तक प्रियम्बदा बिडला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में वॉक रेस का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा सभी विकासखण्डों में ब्लाक समन्वयकों द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से खेल दिवस पखवाडा मनाया जायेगा। इस आयोजन में आयु का बंधन नहीं है। इस खेल में अध्ययनरत और गैर अध्ययनरत प्रतिभागी निर्धारित स्थान और तिथि पर पहुंचकर अपना पंजीयन कराकर आयोजन में भाग ले सकते है।

About rishi pandit

Check Also

ऑकलैंड में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में 87 रनों से रौंदा

ऑकलैंड भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *