Friday , October 30 2026
Breaking News

UP: एक गांव में 20 अधिक लड़कों के साथ कुकर्म! मोबाइल गेम के बहाने बुलाता, फिर हिडन कैमरे से बनाता था वीडियो

  1. आरोपी अजीत चौहान ने बच्चों से गेम के बहाने कुकर्म किया
  2. हिडन कैमरे से वीडियो बनाकर बच्चों को ब्लैकमेल करता था
  3. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है

सरधना (मेरठ)। उत्तर प्रदेश के सरधना के एक गांव में 20 अधिक बच्चों के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। 35 साल का अजीत चौहान मोबाइल गेम के बहाने बच्चों को घर पर बुलाता था। उसके बाद कमरे में ले जाकर उनके साथ कुकर्म करता था। उनका हिडन कैमरे से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था।

आरोपी अश्लील वीडियो से बच्चों को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूलता था। बच्चे आरोपी को रुपये देने के लिए घर में चोरी किया करते थे। वह जब रुपये नहीं दे पाते थे, तो उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देता था। उसने 20 से अधिक बच्चों की जिंदगियां बर्बाद की हैं। छह बच्चों के परिवार वाले हिम्मत कर पुलिस के पास शिकायत करने पहुंचे हैं। पुलिस ने अजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। उसको कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

मोबाइल गेम के बहाने बुलाता था आरोपी

सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का एक व्यक्ति 15 अगस्त को थाने पहुंचा। उसने एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि गांव में अजीत चौहान रहता है। उसने बच्चों के साथ मोबाइल में गेम खिलाने के बहाने कुकर्म किया। उसके कमरे में एक हिडन कैमरा लगा हुआ है, जिसमें वह वीडियो रिकॉर्ड करता है।

19 अगस्त को अजीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। उसके बाद से छह बच्चों के पिता उसकी शिकायत कर चुके हैं। इन बच्चों में चार मुस्लिम समाज के हैं, जिसमें एक उम्र 21 साल बताई गई है।

पुलिस ने कब्जे में लिया हिडन कैमरा

थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि मामला दर्ज होने के बा अजीत की तलाशी शुरू की गई थी। उसको बरनावा पुल से गिरफ्तार किया। उसको कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। उसने पूछताछ में बताया कि उसने पांच बच्चों के साथ गेम के बहाने कुकर्म किया था। वह उनका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था।

अजय शुक्ला ने बताया कि आरोपी के घर पर छापामारा था, जिसमें उसके कमरे से हिडन कैमरा जब्त किया है। उसमें चिप भी लगी हुई मिली है।

आरोपी की है एक साल की बेटी

अजीत चौहान की शादी को पांच साल हुए हैं, जिससे उसको एक साल बेटी है। उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार है, जिससे उसका विवाद है। पंचायत के दबाव के बाद वह पत्नी को अपने साथ रखने के लिए राजी हुआ था।

पीड़ित परिवार हिम्मत कर आएं सामने

डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी ने कहा कि बच्चों के साथ कुकर्म कर अश्लील वीडियो बनाने वाले अजीत चौहान को कड़ी सजा मिलेगी। हम पीड़ित परिवारों से कहना चाहते हैं कि आप हिम्मत कर सामने आएं। आपकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। आप सामने आएंगे, तो आरोपी को कड़ी सजा मिल सकेगी।

About rishi pandit

Check Also

SIR अभियान को लेकर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बढ़ाई गई समय-सीमा

नई दिल्ली महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर निर्वाचन आयोग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *