Monday , November 2 2026
Breaking News

भारतीय क्रिकेट टीम को अगले साल पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है, सीरीज की नोट कर लें तारीख

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम को अगले साल पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का तब तक चौथा चरण शुरू हो जाएगा और यह टेस्ट सीरीज उसका ही हिस्सा होगी। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 तब तक खत्म हो चुकी होगी। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इंग्लैंड मेंस और वुमेंस 2025 समर इंटरनेशनल फिक्सचर जारी किया है और इसमें भारत की पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का भी शेड्यूल दिया गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम अगले साल जून से अगस्त के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने इंग्लैंड दौरे पर होगी। इसी समय भारतीय महिला टीम भी इंग्लैंड दौरे पर होगी और इन दोनों के बीच उस दौरान पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी।

भारतीय मेंस टीम की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से 4 अगस्त के बीच खेली जाएगी, जबकि भारतीय वुमेंस टीम की पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 28 जून से 12 जुलाई के बीच खेली जाएगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इसके बाद 16 जुलाई से 22 जुलाई के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज भी खेलेगी। इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की बात करें तो पहला टेस्ट मैच 20 से 24 जून के बीच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा, इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 2 से 6 जुलाई के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा।

तीसरा टेस्ट मैच 10 से 14 जुलाई के बीच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। चौथा टेस्ट मैच 23 से 27 जुलाई के बीच मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाना है। सीरीज का आखिरी और पांचवां टेस्ट मैच 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच लंदन के द किया ओवल मैदान पर खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच इस टेस्ट सीरीज में की तारीखें आप भी नोट कर लीजिए।

About rishi pandit

Check Also

भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 192 रनों का लक्ष्य, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के तूफानी अर्धशतक

हैमिल्टन भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (1 नवंबर) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *