Saturday , October 31 2026
Breaking News

National: जल्लाद औलाद…मां ने बेच दी बकरी तो बेटा हो गया नाराज, पहले किया झगड़ा, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

  1. बचरा गांव में बकरी को लेकर मां-बेटे में हुआ विवाद
  2. 50 वर्षीय महिला की बेटे ने कथित तौर पर हत्या कर दी
  3. धारदार उपकरण से हमला किया फिर जिंदा जला दिया

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बकरी बेचने को लेकर हुए विवाद के बाद बेटे ने अपनी ही मां को जिंदा जलाकर मार डाला।

बेटा बना हैवान, उठाया खौफनाक कदम

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि बकरियां बेचने को लेकर हुए झगड़े के दौरान 50 वर्षीय महिला की उसके बेटे ने हत्या कर दी। मृतक कमलेश देवी के सिर पर आरोपी ने शुक्रवार की रात को हमला कर दिया। जब हैवान बेटे का मन नहीं भरा तो मां जिंदा जला दिया।

मां को पहले मारा और पेट्रोल डालकर जलाया

एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया, ‘आरोपी किशुन बिहारी यादव ने मां के बेहोश होने के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पड़ोसी घर पहुंचे और आग बुझाई लेकिन तब तक महिला ने दम तोड़ दिया था।’ पुलिस ने किशुन को गिरफ्तार कर लिया है। घर में महिला अपने बेटे और बहू के साथ रहती थीं। बकरी बेचने को लेकर उसका बेटे से झगड़ा हुआ था।

नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर तानी बंदूक

बरेली में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दरअसल, लड़की जनसेवा केंद्र जा रही थी, तभी दो युवकों ने रास्ता में उसको रोक दिया। उसके शरीर को गलत तरीके से छुआ। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने बंदूक तान दी। नाबालिग ने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई। लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि उसका दूसरा साथी भाग गया।

About rishi pandit

Check Also

BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त’, कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय का अखिलेश पर तीखा हमला

BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *