Saturday , October 31 2026
Breaking News

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल डेका ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर.

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्री बाजपेयी विराट व्यक्तित्व, महान वक्ता, जननायक होने के साथ-साथ अजातशत्रु थे जिनका सभी दलो के लोग बराबर सम्मान करते थे। इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने श्री बाजपेयी से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया और कहा कि वे छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखते थे और सम्मान करते थे।

डेका ने 1978-79 में उनके असम दौरे के संबंध में स्मृतियां साझा की। राज्यपाल श्री डेका ने भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए श्री बाजपेयी के योगदान का उल्लेख करतेे हुए कहा कि विदेश एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचो पर भारत का मजबूती से पक्ष रखकर उन्होंने देश का मान बढ़ाया। भारत को जब कमजोर देश समझा जाता था, तब पोखरण में परमाणु परीक्षण कर उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न देश घोषित किया। इस कदम से उन्होंने भारत को विश्व में एक सुदृढ़ वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया। राज्यपाल ने श्री वाजपेयी के प्रधानमंत्री के कार्यकाल को अभूतपूर्व बताया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, एवं राजभवन के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पाजंलि अर्पित की।

About rishi pandit

Check Also

आशीष तानी पूर्ति ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को सेमीफाइनल के करीब पहुँचाया, मैनपाट टाइटन्स की पहली हार

रायपुर अपने सभी पांच मैच खेलने के बाद संस्कारधानी स्ट्राइकर्स अभी भी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *