- भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र की घटना
- पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में रहता था परिवार
- दूध वाला पहुंचा, तो घटनाक्रम सामने आया
भागलपुर। बिहार के भागलपुर में अवैध संबंध के शक में एक परिवार खत्म हो गया। पहले महिला सिपाही ने अपने दो बच्चों और सास का चाकू से गला रेता। इसके बाद पति ने पत्नी को भी इसी तरह मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद फांसी लगा ली।
पुलिस को मौके से पति का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पत्नी के अवैध संबंधों का जिक्र है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महिला सिपाही का नाम नीतू ठाकुर है, जो एसएसपी ऑफिस में तैनात थीं। 2015 में पुलिस विभाग में उसकी नियुक्ति हुई थी।
लव मैरिज की थी, पति नहीं करता था कोई काम
- नीतू 2015 बैच की सिपाही थी। नीतू और पंकज मूल रूप से बक्सर के रहने वाले थे।
- नीतू की पुलिस में नौकरी लगने से पहले दोनों बक्सर के मॉल में साथ काम करते थे।
- दोनों ने लव मैरिज की थी और नीतू की नौकरी के कारण भागलपुर शिफ्ट हो गए थे।
- पति पंकज बेरोजगार था। उसे नीतू पर शक था, जिस कारण झगड़ा होता रहता था।
- इस घटनाक्रम के एक दिन पहले नीतू ने अपना सैंडल फेंककर पंकज को मारा था।
क्या पति ने सभी की हत्या की
पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या पुलिस ने पत्नी समेत चारों की हत्या करने के बाद फांसी लगाई। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Bhaskar Hindi News