Friday , October 30 2026
Breaking News

राजस्थान-करौली में तलाई में डूबने से युवक की मौत, बारिश में प्रतिबंध पर भी नहीं मान रहे लोग

करौली.

कुडगांव थाना क्षेत्र के सायपुर गांव के जंगल में भैंस चराने गए एक युवक की तलाई में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। मृतक यादराम चतुर्वेदी का शव करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मृतक का पोस्टमार्टम करा रही है। कुडगांव थानाधिकारी रुक्मिणी ने बताया कि यादराम चतुर्वेदी पुत्र रघुवर चतुर्वेदी उम्र 25 साल निवासी सायपुर जंगल में भैंस चराने गया था। इस दौरान यादराम तलाई में नहाने के लिए उतर गया।

नहाते समय युवक डूबने लगा। युवक को डूबते देखकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और युवक को तलाई से बाहर निकालने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को तलाई से निकाल कर करौली अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाधिकारी रुक्मिणी ने बताया कि क्षेत्र में हो रही तेज बारिश से नदी-नाले और बांध तालाब में पानी की भारी आवक हो रही है। खतरे को देखते हुए थाना अधिकारी ने गांव-गांव जा कर क्षेत्र के लोगों को गहरे पानी और बहाव क्षेत्र से दूर रहने के लिए सचेत भी किया था। थोड़ी देर बाद मृतक तलाई में उतरते देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने नहाने से मना किया था।

About rishi pandit

Check Also

लखनऊ में BJP की दो दिवसीय बैठक, यूपी चुनाव 2027 का रोडमैप तैयार करेंगे अमित शाह और CM योगी

लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *