Friday , October 30 2026
Breaking News

MP: भाइयों के बीच चली गोली, बड़े भाई ने छोटे पर फायर कर की आत्महत्या

  1. इंदौर में विवाद में गोलीबारी और आत्महत्या
  2. छोटे भाई को गोली मार खुद को किया शूट
  3. घायल छोटे भाई को अस्पताल में हुआ भर्ती

इंदौर। इंदौर के दुर्गानगर में मंगलवार को दो भाइयों के बीच आपसी विवाद ने भयंकर रूप ले लिया। बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना एरोड्रम थाने क्षेत्र के दुर्गानगर इलाके में हुई।

छोटा भाई गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छोटे भाई को प्राथमिक उपचार के लिए मवाई अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच किसी पारिवारिक विवाद के चलते यह हिंसात्मक घटना घटी।

जानकारी अनुसार, प्रवेश और जावेद शेख पुलिस से रिटायर हेड कांस्टेबल अल्लाह नूर के बेटे हैं। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि प्रवेश शेख ने अपने छोटे भाई जावेद शेख को गोली मार दी। बाद में प्रवेश ने खुद को शूट कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस पूरे मामले को लेकर गंभीरता से जांच कर रही है।

About rishi pandit

Check Also

हाई कोर्ट के निर्देश पर सतना में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माणों पर कार्रवाई

हाई कोर्ट के निर्देश पर सतना में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माणों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *