Saturday , October 31 2026
Breaking News

34 साल बाद हुआ ऐसा, भारत को मिली एशिया कप 2025 की मेजबानी

नई दिल्ली
भारत में साल 2025 में मेन्स एशिया कप का आयोजन होगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को अगले संस्करण की मेजबानी दी है। अगले साल यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। भारत को 34 साल बाद एशिया कप की मेजबानी मिली है। भारत में आखिरी बार 1990-91 में एशिया कप आयोजित किया गया था, जो चौथा संस्करण था। भारत ने तब कोलकाता में श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। वहीं, 2027 में एशिया कप बांग्लादेश की सरजमीं पर खेला जाएगा। बांग्लादेश में वनडे फॉर्मेट वाला एशिया कप होगा।

एसीसी के टेंडर डॉक्यूमेंट के मुताबिक, मेन्स एशिया कप के आगामी संस्करण में 13 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में छह टीमें (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान) खिताब के लिए भिड़ेंगी। छठी टीम का चयन क्वालीफाइंग इवेंट के जरिए किया जाएगा। हालांकि, भारत में एशिया कप कब से कब तक खेला जाएगा, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। एसीसी के सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि टूर्नामेंट सितंबर में हो सकता है। डॉक्यूमेंट में पुरुष अंडर-19 एशिया कप का भी जिक्र है, जो 2024, 2025, 2026 और 2027 में आयोजित होगा।

भारत एशिया कप का मौजूदा चैंपियन है। भारत ने पिछले साल श्रीलंका को 10 विकेट से शिकस्त देकर ट्रॉफी हासिल की थी। पिछले साल एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान के पास थी, जो हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया गया। दरअसल, भारत ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था। भारत ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे जबकि पाकिस्तान ने कुछ मैच अपने घर में खेले। भारत का 2027 तक काफी बिजी शेड्यूल है। भारत अगले साल जनवरी-फरवरी में इंग्लैंड के साथ सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगा। फरवरी-मार्च में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित होनी है, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान के पास है।

भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने पर अनिश्चितित बनी हुई है। भारतीय खिलाड़ियों के मार्च से मई तक आईपीएल 2025 में व्यस्त रहने संभावना है। टीम इंडिया जून और अगस्त में इंग्लैंड का दौरा करेगी और फिर बांग्लादेश में तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलेगी। ऐसे में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि एशिया कप अगर सितंबर में नहीं हुआ तो अक्टूबर में बांग्लादेश सीरीज के बाद हो सकता है। भारत को बांग्लादेश सीरीज के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

 

About rishi pandit

Check Also

ईडन पार्क में अभिषेक-वैभव का तूफान मचाएगा तबाही? न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली वेलिंगटन में 199 रनों का लक्ष्य महज 13.2 ओवरों में हासिल कर टीम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *