Madhya pradesh bhopal rainfall occurred in many districts including bhopal state still has 4 less rainfall alert of heavy rain in: digi desk/BHN/भोपाल/ राजधानी भोपाल समेत काई जिलों में बुधवार को बारिश हुई, वहीं रीवा दमोह का टेंपरेचर 37 डिग्री तक पहुंचा। प्रदेश में अभी भी चार प्रतिशत कम हुई बारिश।
प्रदेश में बुधवार को मौसम मिला-जुला रहा जहां राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश हुई, वहीं कई जिलों का तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के एक्टिव होने से बारिश का दौर जारी है। जारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार शाम तक दमोह में सवा इंच और भोपाल में आधा इंच से अधिक पानी गिरा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 16 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में 1 जून से 10 जुलाई 2024 दीर्घावधि औसत से 4% कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 16% कम जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 7% अधिक बारिश हुई है।
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट
पूर्वी रायसेन, शहडोल,बाणसागर बांध पर तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। सीहोर, पश्चिम रायसेन, सागर, दमोह, बैतूल, छिंदवाड़ा, पंढुर्ना,पेंच, देवास, अशोकनगर, शिवपुरी, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, सीधी, संजय डुबरी एनपी, दतिया,रतनगढ़, शाजापुर, इंदौर,एपी, बुरहानपुर, पन्ना,टीआर, सतना,चित्रकूट, मैहर, रीवा, मऊगंज, टीकमगढ़, दक्षिण बालाघाट, गुना, राजगढ़ में बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। भोपाल,बैरागढ़ एपी, झाबुआ, धार, नीमच, मंदसौर, आगर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, श्योपुर, नरसिंहपुर, जबलपुर, डिंडोरी, मंडला, अनूपपुर, उमरिया, छतरपुर, सिंगरौली में शाम के समय बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
आगे भी जारी रहेगी बारिश
सीनियर मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि छतरपुर, पन्ना, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि एमपी के उत्तरी हिस्से में ट्रफ लाइन गुजर रही है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। इस वजह से बारिश हो रही है, जो आगे भी जारी रहेगी।
विभिन्न जिलों के ऐसे रहे तापमान
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार रीवा और दमोह में पारा 37 डिग्री के पार रहा। सतना, टीकमगढ़, खजुराहो और नौगांव में तापमान 36 डिग्री या इससे ज्यादा दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 33.6 डिग्री, इंदौर में 30.8 डिग्री, ग्वालियर में 36.3 डिग्री, जबलपुर में 34.6 डिग्री और उज्जैन में तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया।
Bhaskar Hindi News