Tuesday , November 3 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देने के लिए टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क को धन्यवाद दिया

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देने के लिए टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रतिभाशाली युवा और स्थिर लोकतांत्रिक राजनीति सभी बिजनेस पार्टनर्स के लिए सुरक्षित कारोबारी माहौल प्रदान करेगी। अरबपति एलन मस्क ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री को तीसरी बार फिर से चुने जाने पर बधाई दी थी। मस्क ने बताया कि उनकी कंपनियां जल्द ही भारत में निवेश करने की सोच रही हैं।

एलन मस्क की बधाई पर पीएम मोदी ने कहा, "आपकी बधाई के लिए शुक्रिया एलन मस्क।" पीएम मोदी ने कहा, ''देश के प्रतिभाशाली युवा, हमारी जनसांख्यिकी, पूर्वानुमानित नीतियां और स्थिर लोकतंत्र सभी बिजनेस पार्टनर्स के लिए कारोबारी माहौल प्रदान करना जारी रखेंगे।''

पीएम मोदी को बधाई देने के लिए मस्‍क ने एक्‍स पर लिखा था, "दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव में आपकी जीत पर बधाई, मुझे उम्मीद है कि मेरी कंपनियां भारत में अच्‍छा काम करेंगी।'' स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ के 21 और 22 अप्रैल को भारत आने और पीएम मोदी से मिलने की उम्मीद थी। हालांकि बाद में उन्होंने काम का हवाला देते हुए अपनी इस यात्रा को स्थगित कर दिया। वहीं मस्क ने बाद में कहा कि वह इस साल के अंत में भारत आ सकते हैं।

जून 2023 में मस्क ने अमेरिका में पीएम मोदी से मुलाकात की थी। तब टेक अरबपति ने विश्वास जताया था कि टेस्ला जल्द ही सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी। टेस्ला के भारत में अपनी विनिर्माण इकाई स्थापित करने और बड़े पैमाने पर निवेश करने की उम्मीद है। कार निर्माता ने 2023 में भारत सरकार से देश में अपने वाहनों के आयात पर शुल्क में कटौती करने के लिए कहा था।

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी और अपनी सरकार बनाने का दावा पेश किया। वह लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद पर बने रहने के लिए तैयार हैं। वह रविवार को शपथ लेंगे। लोकसभा चुनावों में एनडीए ने 543 सीटों में से 293 सीटें जीती हैं।

About rishi pandit

Check Also

सहारा निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ₹50 हजार नहीं पूरी रकम के लिए कर सकेंगे आवेदन

नई दिल्ली  अगर आपका पैसा सहारा में फंसा है और कई बार रिफंड पोर्टल पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *