Monday , November 2 2026
Breaking News

Chhatarpur: पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम की गुंडागर्दी, घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, जानिए मामला

छतरपुर. भास्कर हिंदी न्यूज़/ बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री के भाई सालिगराम पर एक बार फिर मारपीट के आरोप लगे हैं। उस पर घर में घुसकर महिलाओं और बच्चियों के साथ मारपीट करने का आरोप है। इस मारपीट में महिलाओं को चोटें भी आईं हैं। छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम के महंत और कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर एक बार फिर मारपीट के आरोप लगे हैं। शालिग्राम का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे गड़ा गांव में ही जीतू तिवारी के घर के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। उनके साथी भी मौजूद है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच विवाद और गाली-गलौज सुनाई दे रही है।

बताया गया है कि शालिग्राम गर्ग का जीतू तिवारी से लेनदेन को लेकर कुछ विवाद हुआ था। बात बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। इस मामले में पीड़ित पक्ष बमीठा थाने पहुंचा है। पुलिस ने उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा है।

बताया जा रहा है शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम ने छतरपुर के गढ़ा गांव में करीब 50 सेवादारों के साथ मिलकर जीतू तिवारी के परिवार पर लाठियों से हमला कर लिया। मंहत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चार पहिया वाहन में उनके छोटे भाई शालिग्राम सवार थे। इस दौरान सेवादार पीला चोला पहनकर बाइक पर डंडे लेकर पहुंचे और महिलाओं और बच्चियों के साथ जमकर मारपीट की।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *