Saturday , October 31 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना के दौरे के दौरान कहा- ‘तीसरे चरण के बाद कांग्रेस नेता दूरबीन से सीट खोज रहे’

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को तेलंगाना के दौरे पर रहे। उन्होंने वारंगल में एक रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के बाद कांग्रेस नेता दूरबीन से सीट खोज रहे हैं। चौथे चरण में कांग्रेस नेताओं को अपनी सीट खोजने के लिए सूक्ष्मदर्शी का इस्तेमाल करना होगा। प्रधानमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि इस बार ‘इंडिया' गठबंधन यह फॉर्मूला लेकर आया है कि ‘पांच साल-पांच प्रधानमंत्री'। पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस या उनके सहयोगी दल जहां भी सत्ता में आए, वे राज्य उनके लिए ‘एटीएम' बन गए।

देश कह रहा है-  एक बार फिर मोदी सरकार
वारंगल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कांग्रेस के लोग मैग्नीफाइंग ग्लास लेकर अपनी सीटें खोज रहे हैं…चौथे चरण में कांग्रेस का सामान्य मैग्नीफाइंग ग्लास से काम नहीं चलेगा। कांग्रेस को अपनी सीटें खोजने के लिए माइक्रोस्कोप की आवश्यकता पड़ेगी।" पीएम मोदी ने कहा, "आजकल आप देख रहे हैं कि दुनिया में हर तरफ अस्थिरता है, अशांति है, संकट है। ऐसे में क्या देश की कमान ग़लत हाथों में दी जा सकती है? इसलिए देश कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार।"

'ये लोग सनातन को गाली देने वाले लोग हैं'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कांग्रेस झूठ की कितनी बड़ी मास्टर है तेलंगाना से बेहतर कौन जानेगा। कांग्रेस ने अपनी सबसे बड़ी नेता के जन्मदिन से पहले किसानों का कर्ज़ माफ करने का वादा किया था। इन्होंने झूठ बोला या नहीं? अब ये लोग 15 अगस्त तक अपने वादे टाल रहे हैं ताकि लोकसभा का चुनाव खत्म हो जाए फिर वे अपने हाथ ऊपर कर दें…क्या ये आपसे धोखा नहीं है?…ये लोग सनातन को गाली देने वाले लोग हैं।"
 
BRS ने दलित बंधु योजना के नाम पर भरोसा तोड़ा
मोदी ने कहा, "BRS की सच्चाई भी SC, ST, OBC समाज को धोखा देने की है। BRS ने 2014 में आपसे वादा किया था कि वो सरकार में आई तो दलित मुख्यमंत्री बनाएंगी। BRS ने दलित बंधु योजना के नाम पर भी आपका भरोसा तोड़ा…यही BRS है जिसने तुष्टीकरण की राजनीति को आगे बढ़ाते हुए मुस्लिम IT पार्क बनाने की बात कही थी। "

 

About rishi pandit

Check Also

अखिलेश यादव-आजम खान की मुलाकात से यूपी की सियासत में हलचल, क्या कांग्रेस ने सपा को दी 172 सीटों की सूची?

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *