Saturday , October 31 2026
Breaking News

प्रदेश में दूसरे चरण में 76 फीसदी से ज्यादा मतदान होगा-सीपी जोशी

चित्तौड़गढ़

राजस्थान में दूसरे चरण के तहत बची 13 सीटों पर मतदान जारी है. राजस्थान की 13 सीटों टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां सीट पर मतदान हो रहा है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ से प्रत्याशी सीपी जोशी ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि राजस्थान में दूसरे चरण में 76 फीसदी से ज्यादा मतदान होगा. वहीं जोधपुर से लोकसभा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखवात ने कहा कि आज का दिन लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा दिन है. उन्होंने कहा किअबकी बार का चुनाव विकसित भारत के संकल्प की आधारशिला रखने का चुनाव है.

जानकारी के अनुसार, इन दूसरे चरण की 13 सीटों पर 152 उम्मीदवार मैदान में हैं. जिनके भाग्य का फैसला 26 अप्रैल को ईवीएम में बंद होगा. इन 13 सीटों में सबसे ज्यादा 18 उम्मीदवार चित्तौड़गढ़ सीट पर है, जिसके कारण इस सीट पर बने हर पोलिंग बूथ पर 2-2 ईवीएम मशीनें लगाई जाएंगी.

सबसे कम 7 उम्मीदवार झालावाड़-बारां सीट पर हैं. राजस्थान की 13 सीटों पर 26 अप्रैल को होने वाले चुनावों में 8 लाख 66 हजार 326 वोटर्स ऐसे है, जो पहली बार लोकसभा में वोटिंग करेंगे. इन वोटर्स की उम्र 18 से 19 साल है. इनमें 5 लाख 7,577 वोटर्स ऐसे है, जो युवक है, जबकि 3 लाख 58 हजार 739 वोटर्स युवतियां है, जबकि 9 वोटर्स थर्ड जेंडर है.

About rishi pandit

Check Also

रांची में दिवाली मेले की धूम, 300 से अधिक स्टॉल पर मिल रहे देशभर के स्वदेशी उत्पाद

रांची दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही राजधानी रांची में उत्सव का माहौल बनने लगा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *