Sunday , November 1 2026
Breaking News

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ के जगदलपुर का दौर था, कहा- कांग्रेस के घोषणा पत्र में दिखती है मुस्लिम लीग की छाप

रायपुर
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ के जगदलपुर का दौर था। जहां पीएम मोदी ने एक बड़ी आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर तंज कसा है। बस्तर के गांव आमाबाल में भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प शंखनाद रैली को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे थे। इस जनसभा में पांच विधानसभा क्षेत्र के हजारों ग्रामीण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए पहुंचे हुए थे। भाजपा की विजय संकल्प शंखनाद रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर जमकर निशाना साधा है। मोदी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मुस्लिम लीग की छाप बताई है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के आमाबाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर के भाइयों और बहनों ने मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस ने गरीबों को नजरअंदाज किया, वहीं दूसरी तरफ हमने विकसित भारत की नींव को मजबूत करते हुए गरीबों को उनका हक दिलाया है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में बीमारी का टीका लगने में दशकों लगते थे। लेकिन हमारी सरकार ने गरीबों को कोरोना के वक्त के दौरान न सिर्फ मुफ्त में टीका लगाया, बल्कि मुफ्त में राशन बांटने का भी काम किया है।

सिर ऊंचा करके चलने वाला मोदी नहीं डरता धमकियों से
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमने बिचौलियों की कमाई बंद कर दी तो इनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। मैं छत्तीसगढ़ में हूं और यहां एक नेता नाराज होकर लाठी से मोदी का सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं। पीएम ने कहा कि मोदी गरीबों का बेटा है। सर ऊंचा रखकर चलता है इन धमकियों से मैं डरने वाला नहीं हूं।

कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का लगाया‌ आरोप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि मैं कहता हूं कि भ्रष्टाचार को देश को बचाओ तो यह विपक्ष के नेता कहते हैं की भ्रष्टाचारियों को बचाओ। पीएम ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष के नेता चुनावी रैली नहीं कर रहे हैं, बल्कि विपक्षी नेताओं को बचाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस को ऐसा लग रहा था कि उनके पास भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस है, लेकिन मैं अब कांग्रेस के भ्रष्टाचार के लाइसेंस को बंद करवा दिया है। यही वजह है कि आज सभी विपक्ष के नेता मिलकर मोदी को गाली दे रहे हैं।

देश के विकास के लिए मैं आप सभी का हूं आभारी- मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब तक मैं इस देश से हर गरीब की चिंता को दूर नहीं कर दूंगा मैं चैन से नहीं बैठूंगा। आज हमारी सरकार ने देश के हर गरीब के लिए एक-एक करके योजना बनाई है। इस योजना के माध्यम से हर गरीब को उसका हक देने का काम हमारी सरकार ने किया है। हमारी सरकार के काम का ही नतीजा है कि देश में 25 करोड़ से ज्यादा लोग अब गरीबी रेखा के बाहर निकल गए हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 साल में देश कहां से कहां पहुंच गया है। जिस तेजी के साथ देश ने प्रगति की है उसमें आप सबका बराबर का योगदान है मैं उसके लिए आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं।

 

About rishi pandit

Check Also

मुंबई के पवई में 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई  मुंबई के पवई इलाके में 15 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ छह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *