Friday , October 30 2026
Breaking News

तमिलनाडु के 15 पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद समेत कई नेता हुए भाजपा में शामिल

तमिलनाडु
तमिलनाडु के 15 पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद समेत कई नेता बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी इस दक्षिणी राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करने की लगातार कोशिश कर रही है। भाजपा में शामिल होने वाले इन नेताओं में अधिकांश भाजपा की पूर्व सहयोगी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से हैं। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और एल मुरुगन तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई की मौजूदगी में इन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में आएंगे
अन्नामलाई ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले ये नेता काफी अनुभवी हैं और सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है और मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में आएंगे।
 
BJP के रास्ते पर जा रहा तमिलनाडु
उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी अन्नाद्रमुक पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि वे तमिलनाडु में हो रही घटनाओं को देख रहे हैं। द्रविड़ राज्य में अपनी पार्टी के वैचारिक रुख पर मजबूत स्थिति और आरोपित पार्टियों की तीखी आलोचना के कारण युवा नेता ने दावा किया, ‘‘तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के रास्ते पर जा रहा है।''

यह मोदी की लोकप्रियता को दर्शाता है
चंद्रशेखर ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर पार्टी में शामिल होना तमिलनाडु जैसे राज्य में मोदी की लोकप्रियता को दर्शाता है। तमिलनाडु में भाजपा परंपरागत रूप से कमजोर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया है कि भाजपा आगामी लोकसभा में 370 सीट जीतेगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 400 से अधिक सीट जीतेगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि भारत का प्रत्येक नागरिक चाहता है कि देश में पिछले 10 वर्षों में जो बदलाव हुआ वह प्रक्रिया आगे भी जारी रहे।''

About rishi pandit

Check Also

दिल्ली एयरपोर्ट पर सिर्फ ₹10 में चाय और ₹20 में नाश्ता, जानें कहां मिलेगी सस्ती सुविधा

नई दिल्ली दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को चाय-कॉफी और नाश्ते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *