Saturday , October 31 2026
Breaking News

टीम इंडिया में सरफराज खान की एंट्री, सफल हुई मेहनत

नई दिल्ली
सरफराज खान की टीम इंडिया में एंट्री हो गई है। घरेलू क्रिकेट और इंडिया ए के लिए रनों का अंबार लगाने का बाद भी सरफराज को टीम में जगह नहीं मिल रही थी। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के लिए सरफराज भारतीय टीम में शामिल कर लिए गए हैं। हाल में ही इंग्लैंड लायंस के खिलाफ उन्होंने 161 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। सरफराज के साथ वॉशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार भी टीम में शामिल किया गया है।

सरफराज खान का रिकॉर्ड
26 साल के सरफराज खान का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दमदार रिकॉर्ड है। 45 मैच की 66 पारियों में उन्होंने 69.85 की औसत से 3912 रन बनाए हैं। इसमें 14 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी नाबाद 301 रनों की रही है। साउथ अफ्रीका से पहले टीम इंडिया के इंट्रा स्क्वाड मैच में सरफराज ने शतकीय पारी खेली थी। वह मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं।

सुंदर और सौरभ भी टीम में
रविंद्र जडेजा के साथ केएल राहुल भी इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए हैं। इन दोनों की जगह तीन खिलाड़ियों में टीम में शामिल किया गया है। स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भारत के लिए 6 टेस्ट भी खेल चुके हैं। वहीं बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार का अभी तक डेब्यू नहीं हुआ है। हालांकि वह पहले भी टीम इंडिया का हिस्सा रह चुके हैं। इस बीच अवेश खान अपनी रणजी टीम मध्य प्रदेश के साथ रहेंगे और जरूरत पड़ने पर टेस्ट टीम में जुड़ेंगे।

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार।

About rishi pandit

Check Also

ईडन पार्क में अभिषेक-वैभव का तूफान मचाएगा तबाही? न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली वेलिंगटन में 199 रनों का लक्ष्य महज 13.2 ओवरों में हासिल कर टीम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *