Saturday , October 31 2026
Breaking News

CG: 2023 में पुलिस को मिली सफलता, 22 मुठभेड़, चार नक्सली ढेर, 150 गिरफ्तार और 78 ने किया सरेंडर

बीजापुर.

बीजापुर में वर्ष 2023 सुरक्षा बलों के लिये उपलब्धिपूर्ण रहा। इस वर्ष पुलिस के जवान नक्सलियों पर भारी पड़े। इस दौरान वर्ष भर में पुलिस व नक्सलियों के बीच कुल 22 मुठभेड़ हुई हैं, जिसमें मद्देड़ एरिया कमेटी के सचिव नागेश पदम सहित चार हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराने में सुरक्षाबलों के जवानों सफलता मिली है। शुक्रवार को पुलिस ने वर्ष 2023 के उपलब्धि के आंकड़े जारी किए हैं।

पुलिस के जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2023 में नक्सलियों के कब्जे से एक नग एके-47 सहित पांच हथियार, 74 कारतूस, 82 आईईडी, 58 डेटोनेटर व 400 मीटर इलेक्ट्रिक वायर बरामद किये गए हैं। वहीं, 22 मुठभेड़ों में चार हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराने में सुरक्षाबल के जवानों को कामयाबी मिली है। मुखबिर के आरोप में नक्सलियों ने 12 आम नागरिकों की हत्या व 2023 में नक्सलियों से लोहा लेते हुए मुठभेड़ व आईईडी विस्फोट की घटना में आठ जवान शहीद हुए व 19 जवान घायल हुए हैं। पुलिस ने बीते एक साल में 150 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। जबकि छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर वर्ष भर में कुल 78 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर शासन की योजना का लाभ लेकर खुशहाल पारिवारिक जीवन जी रहे हैं। सरकार की त्रिवेणी योजना के तहत क्षेत्र में समग्र विकास व नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए वर्ष 2023 में कुल आठ नये सुरक्षा कैंप की स्थापना की गई है।

About rishi pandit

Check Also

दीपावली से पहले प्रदेश के किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का मिला लाभ

रायपुर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने देशभर के पात्र किसानों के खातों में अंतरित की सम्मान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *