Saturday , October 31 2026
Breaking News

MP: मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, CM के पास रहेगा गृह, विजयवर्गीय को नगरीय प्रशासन, प्रहलाद को पंचायत एवं ग्रामीण विकास, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला को लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय मिला

Mp news governors approval on allotment of departments to ministers in mp: digi deks/BHN/भोपाल/ शनिवार की देर शाम मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल विस्तार के 5 दिन बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो गया है। कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय प्रशासन और प्रहलाद पटेल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मिला है। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को वित्त, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला को लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा दिया गया है।

गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री ने अपने पास रखा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास सामान्य प्रशासन विभाग, गृह, जेल, उद्योग नीति एवं निवेश, जनसंपर्क, खनिज, लोक प्रबंधन, प्रवासी भारतीय विभाग रहेंगे। साथ ही वे विभाग भी रहेंगे जो अन्य मंत्रियों के पास नहीं हैं।

कैबिनेट मंत्रियों को मिले यह विभाग

  • मोहन यादव : सामान्य प्रशासन विभाग, गृह, जेल, उद्योग नीति एवं निवेश, जनसंपर्क, खनिज,लोकप्रबंधन, प्रवासी भारतीय अन्य जो मंत्रियों के पास नहीं
  • कुंवर विजय शाह – जनजातीय कार्य
  • कैलाश विजयवर्गीय – नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य
  • प्रहलाद सिंह पटेल – पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम
  • राकेश सिंह – लोक निर्माण विभाग
  • करण सिंह वर्मा – राजस्व
  • उदय प्रताप सिंह – परिवहन और स्कूल शिक्षा
  • संपतिया उइके – लोक स्वास्थ्य यात्रिकी
  • तुलसी सिलावट – जल संसाधन
  • एदल सिंह कंषाना – किसान कल्याण एवं कृषि विकास
  • निर्मला भूरिया – महिला एवं बाल विकास
  • गोविंद सिंह राजपूत – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
  • विश्वास सारंग – खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता
  • नारायण सिंह कुशवाह – सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन कल्याण
  • नागर सिंह चौहान – वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण
  • प्रद्युम्न सिंह तोमर – ऊर्जा
  • राकेश शुक्ला – नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा
  • चेतन काश्यप – सूक्ष्म, लधु एवं मध्यम उद्यम
  • इंदर सिंह परमार – उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा


आने वाले 5 साल सभी डट कर काम करेंगे: मुख्यमंत्री

खंडवा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 28 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जवाबदारी दी गई है। सभी के काम का विभाजन कर दिया गया है। आने वाले 5 साल सभी डट कर काम करेंगे। और प्रदेश का नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

कब क्या हुआ?

  • 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए।
  • 8 दिन बाद 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री का चयन किया गया।
  • इसके 2 दिन बाद 13 दिसंबर को सीएम और दोनों डिप्टी सीएम ने शपथ ली।
  • इसके 12 दिन बाद 25 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, CM मोहन यादव होंगे शामिल

इंदौर  लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत बीजेपी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से इंदौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *