Sunday , November 22 2026
Breaking News

विवादित बयान : विवादित बयान से एक बार फिर सुर्खियों में कांग्रेस जिला प्रमुख, वीडियो हुआ वायरल

अलवर.

कांग्रेस के अलवर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने बयानों से अधिकारियों को धमकाते हुए कहा- अधिकारी जूते के हैं। मैंने देख लिया कि राज बदलते अधिकारियों की भाषा बदल गई। छिल्लर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अलवर में आयोजित एक सभा में उन्होंने कहा कि विचारों से राजनीतिक नहीं होगी।

भँवर साहब तो राजपरिवार से हैं, उनसे बदतमीजी नहीं होगी लेकिन हम किसान के बेटे हैं, हम तो कर ही सकते हैं। अलवर जिला प्रमुख ने कहा कि मेरा दादा कहता था कि जिसने पहले पटका वो ही जीतता है इसलिए पहले पटको तब ही जीत मिल सकती है। छिल्लर ने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं, हम खेत में घुसने वाले पशु और लोगों को धमकाते हैं। जो बदतमीजी करते हैं उसका भी इलाज करते हैं। उन्होंने कहा कि भँवर साब तो राज परिवार से हैं, लिहाज करते हैं, लेकिन हम किसान का बेटे हैं बदतमीजी तो कर ही सकते हैं। अलवर के रामगढ़ में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन में जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर ने संबोधित करते हुए यह विवादित बयान दिया। इस दौरान मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री भँवर जितेंद्र सिंह सहित कांग्रेस के जीते हुए विधायक और अन्य नेता मौजूद थे।

About rishi pandit

Check Also

24 साल पुरानी रोहिणी आचार्य की शाही शादी के किस्से, पटना में मची थी अफरातफरी, उठाई गईं 50 कारें

पटना  बिहार में इन दिनों मोकामा के विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह की बेटी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *