Sunday , November 1 2026
Breaking News

शाहजहांपुर: टाइगर दिखने से ग्रामीण आबादी में मचा हड़कंप, पैरों के मिले निशान

शाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना मदनापुर क्षेत्र में जंगल से दूर ग्रामीण आबादी में टाइगर देखे जाने से हड़कंप मच गया। टाइगर देखने की सूचना के बाद मौके पर डीएफओ समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए हैं। टाइगर को तलाशने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है साथ ही मौके पर पुलिस भी तैनात की गई है।
 
प्रभागीय वन अधिकारी प्रखर गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि थाना मदनपुर क्षेत्र के बुधवाना और चिराऊ गांव के लोगों ने गांव के बेहद किनारे टाइगर देखा था। ग्रामीणों की सूचना पर डीएफओ समेत वन विभाग के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा थाने की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। वन विभाग को मौके पर टाइगर के पैरों के निशान मिले हैं। डीएफओ का कहना है कि यह एक बड़ी बिल्ली या टाइगर के पैरों के निशान है।
 
टाइगर का पता लगाने के लिए वन विभाग की टीम कैमरा ट्रैप और ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। वन विभाग की दो टीमें जलालाबाद रेंज और शाहजहांपुर अधिकारी चौबीस घंटे बहा पर निगरानी कर रहे है। प्रखर गुप्ता ने कर्मचारी लोगों को हिदायत दी गई है कि वह अकेले खेतों में न जाए बल्कि ग्रुप में ही बाहर निकले। वन विभाग का कहना है कि अगर टाइगर नजर आता है तो उसको पकड़ने के लिए पिंजरा, ट्रेकुलाइजर की व्यवस्थाएं वन विभाग के पास मौजूद है। वन विभाग का दावा है कि जल्द ही टाइगर को ट्रेस कर लिया जाएगा।

 

About rishi pandit

Check Also

CM योगी का बड़ा दावा, यूपी की वोटर लिस्ट से गायब हुए एक करोड़ से ज्यादा हिंदू मतदाताओं के नाम

 लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वोटर लिस्ट में बड़ी संख्या में हिंदू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *