Saturday , November 7 2026
Breaking News

‘सालार’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, एक्शन सीन्स पर हुई कटौती, फिल्म को मिला ए सर्टिफिकेट

मुंबई
 दिसंबर का महीना बिग बजट फिल्मों के लिहाज से काफी खास है। 'एनिमल' और 'सैम बहादुर' के बाद अब फैंस की नजर प्रभास की मेगा बजट फिल्म 'सालार' पर है, जो कि कुछ ही दिनों में थिएटर्स में एंट्री लेने वाली है। फिल्म एक्शन सीक्वेंस से भरपूर है। कुछ सीन्स लोगों की भावनाओं को आहत न करें, इसके लिए सेंसर बोर्ड ने 'सालार' पर कैंची चला दी है।

रिलीज से ज्यादा दूर नहीं 'सालार'

प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी 'सालार: पार्ट 1- सीजफायर' अगले हफ्ते के शुक्रवार को रिलीज हो रही है। एक्शन से भरपूर इस मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर बज बरकरार हैं। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया, जिसे फैंस का मिक्स रिएक्शन मिला है। मल्टी लैंग्वेज में रिलीज होने वाली इस फिल्म में कुछ सीन हैं, जिसकी वजह से सेंसर बोर्ड को इस पर कैंची चलानी पड़ी है।

'सालार' पर चली कैंची

मेकर्स की ओर से शेयर की गई इन्फॉर्मेशन के मुताबिक, सालार को ए सर्टिफिकेट मिला है। मूवी का टोटल रनटाइम 2 घंटा 55 मिनट है। फिल्म में कुछ इंटेंस फाइट सीक्वेंस और टेरिफाइंग वायलेंस सीन्स हैं। ऐसे में मूवी को ए सर्टिफिकेट से नवाजा गया है, जिसका मतलब है कि ये फिल्म 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नहीं है।

'डंकी' को देगी टक्कर

फिल्म 'सालार' का बॉक्स ऑफिस पर शाह रुख खान की 'डंकी' से बॉक्स ऑफिस क्लैश होगा। 'डंकी' राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी कॉमेडी और सोशल मैसेज देने वाली फिल्म है। जबकि, 'सालार' का जॉनर इसके बिलकुल उलट है। यह देखना दिलचस्प होगा कि पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म बाजी मारेगी।

About rishi pandit

Check Also

रणबीर कपूर-यश की ‘रामायण’ को बिना कट मिला U सर्टिफिकेट, 3 घंटे 15 मिनट होगी फिल्म की लंबाई

मुंबई  बड़े पर्दे पर भगवान राम की गाथा देखने के लिए दर्शकों का इंतजार अब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *