Monday , April 7 2025
Breaking News

Rewa: त्योंथर में बोले नड्डा- जाति पर नहीं, विकास के नाम पर दें वोट

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मांगा आशीर्वाद

रीवा, भास्कर हिंदी न्यूज़/ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता स्व.श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के गढ़ त्योंथर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि त्योंथर में मुझे आप सभी के दर्शन का सौभाग्य मिला है। ये चुनाव की बेला है। आपके लिए अगले 5 साल के लिए आपके हितों की रक्षा कैसे हो सकती है। कौन व्यक्ति कर सकता है। कौन पार्टी कर सकती है। ये फैसला लेने का समय है। ऐसे समय में मैं निवेदन करूंगा, चुनाव में इस आधार पर वोट मत देना कि ये मेरा नजदीकी है। येे मेरी जाति है, ये मेरे इलाके का है, ये मेरी भाषा बोलता है। वोट उसको देना जो आपकी पांच साल रक्षा करे। आपको विकास के साथ जोड़े।

मोदी के नेतृत्व में देश के मजबूती मिली
जनसभा को संबोधित करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश को मजबूती मिली है। देश आगे बढ़ा है। हम झूठे वादे नहीं करते। हम छल कपट कर वोट नहीं लेते। बल्कि रिपोर्ट कार्ड रखकर वोट मांगते है। जब दुनिया की अर्थव्यवस्था लडख़ड़ा गई तब अकेला भारत मजबूती के साथ खड़ा रहा है। हम 200 साल राज करने वाले देशों को पछाड़ कर 11वें स्थान से पांचवें नंबर पर आ गए है।

बंटाधार करने वाली कांग्रेस से मुकाबला-वीडी शर्मा
इस मौके पर जनसमुदाय को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मप्र विस चुनाव प्रदेश का बंटाधार करने वाली कांग्रेस और स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाने वाली भाजपा के बीच है। प्रदेश की जनता का ये उत्साह बता रहा है कि उन्होंने भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का मन बना लिया है। कांग्रेस की केवल एक ही रीति और नीति है कि वो झूठ बोलकर जनता से सिर्फ वोट प्राप्त करते हैं लेकिन उनके और क्षेत्र के विकास की बात बिल्कुल नहीं करते। कांग्रेस ने कई दशकों तक जनता को ठगने और उनके अधिकार छीनने का काम किया है।
2003 से पहले बंटाधार युग था। उन्होंने कहा कि त्योंथर विधानसभा के सभी उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता हमारे बीच पधारे नड्डा जी को आश्वस्त करते हैं कि प्रत्येक बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को बहुमत से विजयी बनाकर जीत का नया इतिहास रचेंगे।
त्योंथर से जवा तक रथ सभा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने त्योंथर से जवा तक रथ सभा की। वे दोपहर 12.15 बजे त्योंथर से रथ में सवार होकर सिरमौर विधानसभा के जवा आए। 12.35 बजे जवा में भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह के समर्थन में रथ सभा को संबोधित किया। तत्पश्चात जवा से चलकर 1 बजे सिरमौर आए। सिरमौर में जनसभा को संबोधित करने के बाद श्री नड्डा ने सिरमौर से चलकर दोपहर 3.20 बजे गोंदहा मोड़ में रथ सभा की। इसके बाद वे सेमरिया पहुंचे और शााम को भाजपा प्रत्याशी के.पी त्रिपाठी के लिए वोट मांगे है।

About rishi pandit

Check Also

कोरावल विकास मंच संगठन के कार्यालय का हुआ उद्धघाटन

सिंगरौली आज कोरावल क्षेत्र का अग्रणी सामाजिक संगठन कोरावल विकास मंच के कार्यालय का  उद्धघाटन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *