Sunday , November 1 2026
Breaking News

Rishifal 20th October: आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जानिए शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

20 October 2023 का दैनिक पंचांग: शुक्रवार, 20 अक्तूबर 2023 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस तिथि पर मूल नक्षत्र और अतिगंदा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 11:42 से 12:27 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 10:41 से 12:05 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा धनु राशि में मौजूद रहेंगे।

तिथि  षष्ठी23:21 तक
नक्षत्र  मूल20:30 तक
प्रथम करण 
द्वितिय करण
कौवाला
तैतिल
11:59 तक
23:21 तक
पक्षशुक्ल  
वार   शुक्रवार 
योग अतिगंदा26:57 तक
सूर्योदय06:28 
सूर्यास्त17:42 
चंद्रमा  धनु 
राहुकाल10:41 − 12:05 
विक्रमी संवत्  2080 
शक सम्वत1944  
मासआश्विन 
शुभ मुहूर्तअभिजीत11:42 − 12:27

राशिफल

मेष-आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। भगवान के प्रति आपकी आस्था और भक्ति बढ़ेगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर आप जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी बिजनेस की कुछ योजना लंबे समय से रुकी हुई थी, तो फिर से गति मिल सकती है। आपकी मनोरंजन के कार्यक्रमों में भी पूरी रुचि रहेगी। आप किसी जानकारी को लेकर अध्ययन और आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृष-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिजनों की सलाह पर आप आगे बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण विषयों को आपको धैर्य रखकर निपटना होगा। यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो आपसे कोई गलती हो सकती है। कारोबार में आप किसी प्रकार का भी कोई समझौता ना करें, नहीं तो आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। आपको बड़ों की बात सुननी और समझनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें। 

मिथुन-आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपके नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और किसी नए काम में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको  कुछ मामलों में अभी पुरानी में ही टिके रहना होगा, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी से कोई बात कही, तो वह आपकी उस बात का पूरा मान रख सकता है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। साझेदारी में कोई काम ना करें। कामकाज में आप सबको साथ लेकर चलेंगे।

कर्क-आज का दिन आपके लिए अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे उनके ऊपर काम का बोझ तो थोड़ा अधिक रहेगा, लेकिन उन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप सूझबूझ से किसी समस्या से आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। यदि कामों में कुछ अवरोध आ रहे हैं, तो आपको उन्हे धैर्य रखकर सुलझाना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है। आप किसी से बहकावे में ना आए। आप जिम्मेदारी से काम करके घर बाहर लोगों का दिल आसानी से जीत पाएंगे।

सिंह-आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके भावनात्मक मामले सकारात्मक रहेंगे और प्रेम- स्नेह की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपके अनुभवों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। विद्यार्थी अपने गुरुजनों से शिक्षा में आ रही किसी समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको बुद्धि विवेक से किसी मामले में आगे बढ़ना होगा। व्यक्तिगत प्रदर्शन आपके बेहतर रहेंगे, लेकिन लेनदेन से संबंधित कोई मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है, इसलिए किसी को धन उधार देने से बचें।

कन्या-आज का दिन आपके लिए धैर्य और विश्वास से काम लेने के लिए रहेगा। आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें। शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें और निजी मामलों में आप किसी के बहकावे में ना आए, नहीं तो वह आपका कोई बड़ा नुकसान करवा सकती है। आपने आवेश में आकर यदि कोई निर्णय लिया, तो इससे आपको बाद में समस्या होगी। पारिवारिक मामलों में आप सावधानी बरतें। आप किसी की बातों में ना आए। आप किसी मामले में हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको आवश्यक जानकारी जुटाना होगी। 

तुला-आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहने वाला है। आपके आलस्य के कारण आप किसी बड़ी डील को हाथ से गवां सकते हैं। आपको सभी के साथ तालमेल बनाए रखना होगा। भाई बंधुओं का आप पर पूरा सहयोग रहेगा और आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप कुछ किसी काम के लिए महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में सफल रहेंगे। आपकी साख सम्मान में वृद्धि होगी। यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक-आज का दिन आपके लिए धन संपदा में वृद्धि लेकर आने वाला है। कुछ नए लोगों से आपको मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा और आप अपने जीवन में आज कोई बड़ा बदलाव करने का विचार कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो लोग आपको धोखा दे सकते हैं। कला कौशल से आपके रहन-सहन पर फर्क पड़ेगा। आपके आकर्षण को देखकर लोग आपकी तारीफ करेंगे। आपको किसी भव्य आयोजन से जोड़ने का मौका मिल सकता है। संतान आपसे किसी वस्तु को खरीदने के लिए जिद कर सकती है।

धनु-धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल उत्सव जैसा रहेगा और सबके हित लाभ की मन में भावना रहेगी। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी।  यदि आप कोई जिम्मेदारी मिलेगी तो उसे समय रहते पूरी करेगी। आपकी कुछ स्वजनों से भेंट होगी। रक्त संबन्धीं रिश्तों में मजबूती आएगी। आपके कुछ नए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने घर को रेनोवेट कराने की पूरी योजना बना सकते हैं।

मकर-आज का दिन आपके लिए दान धर्म के कार्यों में को करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आवश्यक कार्य को आप जल्द पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहना होगा। निवेश संबंधी गतिविधियों में आप पूरी सूची दिखाएंगे। अपनों के लिए किए गए काम के लिए आपको शाबाशी मिल सकती है। परिवार में कोई सदस्य आपसे धन संबंधित मदद मांग सकता है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।

कुंभ-आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और लाभ का प्रतिशत भी अधिक रहेगा। आर्थिक लक्ष्य पर आपको फोकस बनाएं रखना होगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आप छोटों की गलतियों को माफ करके आगे बढ़ेंगे। किसी काम मे उसके नियमों का पूरा पालन करें। प्रतिस्पर्धा में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको एक से अधिक से आय प्राप्त होती दिख रही है। आप अपने मामलों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे।

मीन-आज का दिन आपके लिए पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है।  आपको कार्यक्षेत्र में किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपको कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। पैतृक संम्पति संबन्धित मामलों में आप सावधानी से कोई बात बोले, नहीं तो लोग आपकी किसी बात को पकड़कर लटक सकते हैं। नौकरी से संबंधित कोई सुझाव आपके पास आए, तो आप उसमें बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़े। विद्यार्थियों की  पढ़ाई के साथ-साथ किसी अन्य कोर्स के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है।

About rishi pandit

Check Also

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पूजा के लिए मिलेगा सिर्फ 1 घंटा 17 मिनट, जानें शुभ मुहूर्त

भोपाल     Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत आज, 29 अक्टूबर 2026 को रखा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *